पर्यावरण

ALERT : मार्च–मई 2026 में बढ़ेगी गर्मी, निचले इलाकों में हीट वेव के ज्यादा दिन

मार्च से मई 2026 तक हिमाचल में सामान्य से अधिक गर्मी के आसार, मैदानी व निचले क्षेत्रों में हीट वेव बढ़ने की संभावना

No Slide Found In Slider.

मार्च से मई 2026 तक सामान्य से अधिक गर्मी के आसार, मैदानी व निचले क्षेत्रों में हीट वेव बढ़ने की संभावना

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी मौसमी पूर्वानुमान के अनुसार मार्च से मई 2026 के दौरान हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक रहने की प्रबल संभावना है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

🔹 तापमान का पूर्वानुमान (मार्च–मई 2026)

  • राज्य के अधिकांश भागों में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की 45–75% संभावना जताई गई है।

  • औसत अधिकतम तापमान भी अधिकतर क्षेत्रों में सामान्य से ऊपर रहने की 55–75% संभावना है।

  • सोलन जिले के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

    WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
    WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

🔹 मार्च 2026 का मासिक पूर्वानुमान

  • मार्च माह में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के संकेत हैं।

  • निचले व मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से ऊपर रह सकता है, जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में इसके सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

🔹 हीट वेव (लू) का पूर्वानुमान

  • उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में लू के दिनों की संख्या में 0–10% तक कमी हो सकती है।

  • वहीं, मध्य व निचले/मैदानी इलाकों में लू के दिनों की संख्या में 10–20% तक वृद्धि की संभावना है।

मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे आगामी गर्म मौसम को देखते हुए आवश्यक एहतियाती कदम उठाएं, विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।

राज्य में बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनाना आवश्यक होगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close