शिक्षा

समग्र शिक्षा हिमाचल : मंडी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला: छात्रों का नवाचार बना आकर्षण का केंद्र

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

 

देवभूमि हिमाचल के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में इस बार रंग-बिरंगे झूलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच एक खास आकर्षण बना — ईएमसी (एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट क्लासेज) के छात्रों का नवाचार स्टॉल।
समग्र शिक्षा, शिक्षा विभाग की पहल के तहत ईएमसी परियोजना से जुड़े छात्रों ने स्थानीय संसाधनों से तैयार अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। सात दिनों तक चले इस भव्य मेले में देश-विदेश के सांस्कृतिक दलों की मौजूदगी के बीच छात्रों को अपने हुनर को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिला।समग्र शिक्षा हिमाचल : मंडी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला: छात्रों का नवाचार बना आकर्षण का केंद्र
🌿 स्थानीय संसाधनों से तैयार अनोखे उत्पाद
छात्रों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों में शामिल थे:
क्रोशिया से बने आकर्षक हस्तशिल्प
पाइन नीडल (चीड़ की पत्तियों) से तैयार उपयोगी वस्तुएँ
लेमन ग्रास चाय
ऑर्गेनिक हल्दी
नीम साबुन
सजावटी हस्तनिर्मित सामग्री
इन उत्पादों ने न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बल्कि “लोकल फॉर वोकल” की भावना को भी सशक्त किया।
👏 उपमुख्यमंत्री ने की सराहना
मेले के दौरान हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी छात्रों के स्टॉल का दौरा किया। उन्होंने छात्रों के नवाचार, आत्मविश्वास और उद्यमिता सोच की खुलकर प्रशंसा की।
📈 एक दिन में 8 हजार तक की बिक्री
16 फरवरी को छात्रों ने लगभग ₹7,000 से ₹8,000 तक की बिक्री कर यह साबित कर दिया कि उनके उत्पादों को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। ग्राहकों से सीधे संवाद कर छात्रों ने बाजार की मांग, पसंद और प्रस्तुति के महत्व को व्यावहारिक रूप से समझा।
🤝 इनका रहा विशेष योगदान
इस पहल को सफल बनाने में राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा और प्रोजेक्ट क्वालिटी कोऑर्डिनेटर सोनिया शर्मा की अहम भूमिका रही।
साथ ही मंडी DIET की डीपीओ मीना ने भी छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित कर महत्वपूर्ण योगदान दिया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close