विविध

प्रदेशभर में साइबर अलर्ट

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर प्रदेशभर में साइबर अलर्ट – एआई के सुरक्षित इस्तेमाल पर दिया गया बड़ा संदेश

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

शिमला:
सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा प्रदेश सचिवालय में एक विशेष साइबर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘स्मार्ट टेक, सुरक्षित विकल्पः एआई के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग की खोज’ रही, जिसमें उभरती डिजिटल तकनीकों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सुरक्षित, नैतिक और जिम्मेदार उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

सचिवालय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने साइबर स्वच्छता, मजबूत पासवर्ड के महत्व, फिशिंग और साइबर ठगी से बचाव, सुरक्षित ई-मेल और इंटरनेट ब्राउजिंग के तरीकों के साथ-साथ व्यक्तिगत और आधिकारिक डेटा की सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी।

सत्र के दौरान यह भी बताया गया कि एआई के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर जोखिम भी बढ़ रहे हैं, इसलिए तकनीक का समझदारी और सतर्कता के साथ इस्तेमाल जरूरी है। प्रतिभागियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए व्यावहारिक सुझाव भी दिए गए।

प्रदेशभर में संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से एनआईसी के सभी जिला केंद्रों, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, विधानसभा और उच्च न्यायालय स्थित कार्यालयों में भी ऐसे ही जागरूकता सत्र आयोजित किए गए।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close