ब्रेकिंग-न्यूज़

बर्फबारी–आंधी के बीच भी चमका शिमला, नगर निगम की मुस्तैदी से शहर रहा साफ-सुथरा

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला। हाल ही में हुई भारी बर्फबारी और आंधी-तूफान के बावजूद नगर निगम शिमला ने शहर की सफाई और सौंदर्यीकरण व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखा। मौसम की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच निगम की टीमों ने दिन-रात कार्य करते हुए शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखा। बर्फबारी–आंधी के बीच भी चमका शिमला, नगर निगम की मुस्तैदी से शहर रहा साफ-सुथरा

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

विशेष रूप से मॉल रोड और लोअर बाजार जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई, जिससे ये इलाके पूरी तरह साफ और चमकदार नजर आए। बर्फबारी के बाद सड़कों, पैदल मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर जमी गंदगी, कचरा और फिसलन को समय रहते हटाया गया।

नगर निगम की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। सफाई कर्मचारियों की मुस्तैदी और निरंतर निगरानी के चलते शिमला ने खराब मौसम के बीच भी अपनी स्वच्छता और सुंदरता बरकरार रखी।

नगर निगम शिमला द्वारा किए गए इस सराहनीय प्रयास से एक बार फिर यह साबित हुआ कि आपदा जैसी परिस्थितियों में भी शहर की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सकती है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close