संस्कृति

आ रहा शरद—

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

आ रहा शरद—डॉ एम डी सिंह

ashb advt_page-0001

 

बैठ गई धूप आकर पीपल की छांव में

आ रही है ठंड बैठ बादलों की नाव में

 

शीश पर पर्वतों के बाल श्वेत उगने लगे

चुभने को है बर्फ अब हवाओं के पांव में

 

दीप ले घर-घर में आने को दीपावली

No Slide Found In Slider.

आया समय पंख लिए चीटियों के गांव में

 

खूब बरखा ने तो मनचाहा खेल खेला

आखिर वह उलझ ही गई शरद के दांव में

 

रेनकोट-छाते अपने-अपने देश गए

तैयार हैं स्वेटर-मुफलर अपने ठांव में!

 

डॉ एम डी सिंह

महाराजगंज गाजीपुर उत्तर प्रदेश

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close