ब्रेकिंग-न्यूज़

Asar Breaking : वोल्वो बस पर हमला

कुल्लू में मनाली–चंडीगढ़ वोल्वो के चालक-परिचालक से मारपीट, शीशे तोड़े—मैडीकेयर एक्ट की मांग तेज

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

कुल्लू क्षेत्र में मनाली–चंडीगढ़ मार्ग पर चल रही वोल्वो बस के चालक व परिचालक के साथ शरारती युवकों द्वारा की गई मारपीट और बस के शीशे तोड़े जाने की घटना ने परिवहन कर्मचारियों में रोष पैदा कर दिया है। इस शर्मनाक वारदात का स्टेट HRTC कंडक्टर यूनियन हिमाचल प्रदेश ने कड़ा विरोध जताया है।Asar Breaking : वोल्वो बस पर हमला
यूनियन ने प्रशासन से अपील की है कि इस घटना में शामिल शरारती युवकों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
यूनियन का कहना है कि पिछले कुछ समय से बसों में तैनात चालकों और परिचालकों के साथ मारपीट की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जो बेहद चिंताजनक है। ऐसे में प्रबंधन और सरकार से मांग की गई है कि कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें मैडीकेयर एक्ट की सुविधा प्रदान की जाए।
यूनियन महासचिव दिपेंदर कंवर ने स्पष्ट कहा कि यदि कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जा सकता है।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close