विविध

डा. संजय सूद बने वन विभाग के बॉस, सीपीडी जाइका का अतिरिक्त चार्ज

No Slide Found In Slider.

शिमला।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

1993 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी डा. संजय सूद हिमाचल प्रदेश वन विभाग के नए बॉस होंगे। मंगलवार को इस संदर्भ में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी। डा. संजय सूद को जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक के अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। हालांकि प्रदेश सरकार ने डा. संजय सूद को अगस्त माह में हॉफ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। उसके बाद 25 नवंबर को पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ अमिताभ गौतम को हॉफ बनाया गया और 30 नवंबर को रिटायर हुए। अब प्रदेश सरकार ने डा. संजय सूद को स्थाई रूप से वन बल प्रमुख का जिम्मा सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि डा. संजय सूद हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से संबंध रखते हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close