असर इंपैक्ट: अब सात माह के  लंबे समय के बाद महिला का आईजीएमसी निकालेगा किडनी स्टोन

असर इंपैक्ट: अब सात माह के लंबे समय के बाद महिला का आईजीएमसी निकालेगा किडनी स्टोन

ब्रेकिंग-न्यूज़ विशेष स्वास्थ्य
No Slide Found In Slider.

आखिरकार सात माह के  लंबे समय के बाद आईजीएमसी में महिला मरीज का किडनी में स्टोन का ऑपरेशन हो ही जाएगा।असर न्यूज़ में मामला प्रकाश में आने के बाद महिला को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया है। जिसे आईजीएमसी कैजुअल्टी से आनन-फानन में 2 दिन पहले छुट्टी दे दी गई थी। महिला को 10 दिन तक अस्पताल की कैजुअल्टी में भर्ती रखा गया था और 7 माह से महिला अस्पताल में किडनी के स्टोन का ऑपरेशन करवाने के लिए चक्कर काट रही थी।

No Slide Found In Slider.

जानकारी के मुताबिक महिला के किडनी में स्टोन था और लगभग 7 माह से वह आईजीएमसी में महज इस बाबत चक्कर काट रही थी कि उसकी पथरी की सर्जरी प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल का दर्जा लिए बैठे इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में हो जाए। इसे लेकर रिश्तेदार जितेंद्र ने इसकी गुहार आईजीएमसी के एम एस डॉक्टर जनक राज से लगाई थी।

No Slide Found In Slider.

 

उनसे आग्रह किया गया था  , जिस पर प्रशासन ने अब गंभीरता जाहिर की है।

 तीमारदारों ने यह भी हैरानी जताई  कि बार-बार ऑपरेशन के लिए बुलाने के बाद भी महिला को राहत प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल आखिर क्यों नहीं दे पा रहा है? 

 रिश्तेदारों का कहना था कि यदि कोई परेशानी है तो इसके बारे में तीमारदारों को ना बताते हुए आनन-फानन में 10 दिन से भर्ती महिला को शाम 7:00 बजे अस्पताल की क्या जल्दी से छुट्टी दे दी थी, जिस पर अब मामला प्रकाश में आने के बाद महिला को भर्ती करके उसका इलाज शुरू किया गया है।

 

 

Deepika Sharma