विविध

राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, (कोटशेरा) चौड़ा मैदान , शिमला में एनएसएस राज्य स्तरीय प्री-आरडी चयन शिविर का आयोजन |

No Slide Found In Slider.

 

शिमला ,6 नवम्बर 2025

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, (कोटशेरा), शिमला में एक दिवसीय हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय एनएसएस प्री-आरडी चयन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रदेश भर के 45 महाविद्यालयों से आए 132 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

इस चयन शिविर का उद्देश्य गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधि एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन करना है। कुल 24 स्वयंसेवकों (12 लड़के और 12 लड़कियाँ) का चयन किया जाएगा।

शिविर में प्रतिभागियों की परेड, शारीरिक दक्षता, दौड़, सांस्कृतिक प्रस्तुति और साक्षात्कार के माध्यम से मूल्यांकन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय भगवान , क्षेत्रीय निदेशक, एनएसएस, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित किया और एनएसएस के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व विकास पर बल दिया।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, (कोटशेरा), शिमला के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने की। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया और एनएसएस की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि यह मंच युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करता है।

इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे:

डॉ. सरोज भारद्वाज – राज्य समन्वय अधिकारी, एनएसएस, हिमाचल प्रदेश

प्रवीण ठाकुर – युवा अधिकारी, एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय, चंडीगढ़

डॉ. विनय शर्मा – एनएसएस समन्वयक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

ललित – यंग प्रोफेशनल, एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय, चंडीगढ़

मोती लाल – अनुभाग अधिकारी, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

चयन प्रक्रिया में निर्णायक मंडल के रूप में
डॉ. सुरेन्द्र शर्मा,डॉ. निशा,डॉ. सरोज भारद्वाज और डॉ. विनय शर्मा उपस्थित रहे |

इस आयोजन की अगुवाई महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. स्नेह और डॉ. जितेन्द्र वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि यह शिविर युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रीय भावना को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

चयनित स्वयंसेवी आगामी राष्ट्रीय स्तर के गणतंत्र दिवस परेड प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close