शिक्षा

खेल और उमंग से गूंजा लॉरेटो स्कूल का आँगन

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला, 27 सितम्बर।
लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, तारा हॉल, शिमला में शनिवार को वार्षिक खेल समारोह “Sports Extravaganza 2025” का भव्य आयोजन हुआ। “Marching Towards Excellence – Chasing Goals and Breaking Limits” विषय पर आधारित इस कार्यक्रम ने बच्चों की ऊर्जा और उत्साह से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ashb advt_page-0001

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे गोझारा टैरेस पर हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे  आशिष कोहली, निदेशक शिक्षा, हिमाचल प्रदेश, का विद्यालय परिवार ने हार्दिक स्वागत किया।

मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण और खेलकूद दिवस का उद्घोषण करने के बाद, रंगारंग मार्च-पास्ट और मशाल प्रज्ज्वलन ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने योग, ड्रिल, कराटे, फ्लावर ड्रिल, जिम्नास्टिक, लेज़ियम, फिगर मार्चिंग, जुंबा और रोलर स्केटिंग जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों से तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी।

No Slide Found In Slider.

खिलाड़ियों ने टग ऑफ वॉर और रिले रेस जैसी प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाकर उपस्थित अभिभावकों और दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया।

मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरक संबोधन में बच्चों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह वार्षिक खेल समारोह विद्यालय की खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण रहा, जिसने उपस्थित जनों को गहरी प्रेरणा दी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close