विविध

“B&B युवक मंडल ने कर्नल (डॉ.) संजय शांडिल का किया सम्मान, खेल मैदान निर्माण हेतु 15 लाख स्वीकृत।

No Slide Found In Slider.

 

आज बनगढ़ एवं बनगड़ू (B&B) युवक मंडल की बैठक पूर्व प्रधान श्री पीकेश वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर युवक मंडल ने समाजसेवी कर्नल (डॉ.) संजय शांडिल एवं स्वास्थ्य मंत्री कर्नल(डॉ )धनीराम शांडिल जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। खेल मैदान के निर्माण हेतु स्वीकृत 15 लाख रुपये की राशि युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

बैठक में उपस्थित युवाओं ने कर्नल (डॉ.) संजय शांडिल जी को पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके समाज एवं युवाओं के प्रति दूरदर्शी दृष्टिकोण की सराहना की। अपने संबोधन में कर्नल (डॉ.) संजय शांडिल ने युवाओं को संदेश दिया कि वे नशे से दूर रहें, खेलों में सक्रिय भागीदारी करें और सामुदायिक कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएँ। उन्होंने आश्वस्त किया कि युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु किसी भी प्रकार की संसाधन कमी नहीं आने दी जाएगी।

युवाओं ने एक स्वर में विश्वास दिलाया कि वे उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से कंधे से कंधा मिलाकर समाज एवं क्षेत्र की उन्नति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर कनेर पंचायत से श्री कपिल वर्मा, B&B युवक मंडल के प्रधान श्री हरीश वर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close