विविधशिक्षासंस्कृति

शिमला के सेंट थॉमस विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

No Slide Found In Slider.

शिमला के सेंट थॉमस विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

शिमला के सेंट थॉमस विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ध्वजारोहण के साथ हुई। इस कार्यक्रम में वार्ड नंबर 14 राम बाजार की पार्षद श्रीमती सुषमा कुठियाला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के छात्रों को यह कार्यक्रम दिखाया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विधुप्रिया चक्रवर्ती व उप-प्रधानाचार्या श्रीमती शैरन नंदा ने मुख्य अतिथि का सवागत व सम्मान किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया और विद्यालय के हॉल में स्कूली छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, देश भक्ति पर कविता, लघु नाटक इत्यादि प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण, और नाटक की प्रस्तुति दी इसके अलावा विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके बलिदानों को नमन किया। विशेष आकर्षण रहा छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया देशभक्ति पर आधारित नाटक,गायन और नृत्य जिसने सभी उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

मुख्य अतिथि पार्षद श्रीमती सुषमा कुठियाला ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता का महत्व बताया और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने बच्चो से नशे से दूर रहने और उसके दुष्प्रभाव पर भी प्रकाश डाला और अपने देश और प्रदेश को स्वच्छ रखने की भी अपील की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विधुप्रिया चक्रवर्ती ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि हमे एक अच्छा और जिम्मेवार नागरिक बनना है और देश की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करते रहना है।

सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया और देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत हो गए।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close