ब्रेकिंग-न्यूज़

बड़ी खबर: पुरानी संजौली-ढली सुरंग तत्काल प्रभाव से बंद, नई सुरंग में शुरू हुई दोतरफा यातायात व्यवस्था

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

शिमला, 30 जून 2025:

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

 

जन सुरक्षा और सुगम यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन शिमला ने पुरानी संजौली-ढली सुरंग (MDR-66) को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया है। अब यातायात को नई निर्मित सुरंग के माध्यम से दोतरफा रूप में संचालित किया जाएगा।

जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप (IAS) द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि लोक निर्माण विभाग (HPPWD) के अधिशासी अभियंता की रिपोर्ट के अनुसार पुरानी सुरंग जर्जर स्थिति में है और अब वह वाहन तथा पैदल यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए उपयुक्त नहीं है।

अधिसूचना में कहा गया है –जनहित एवं संजौली-ढली क्षेत्र में यातायात के सुचारू संचालन हेतु पुरानी सुरंग को बंद किया जा रहा है और नई सुरंग में दोतरफा यातायात व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की जा रही है।

No Slide Found In Slider.

प्रशासन ने इस आदेश के पालन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं:

पुलिस अधीक्षक, शिमला और उपमंडल अधिकारी (शहरी) को कार्रवाई हेतु आदेशित किया गया है।
जनसंपर्क अधिकारी, शिमला को आदेश की व्यापक जानकारी प्रसारित करने का निर्देश दिया गया है।
HPPWD के अधिशासी अभियंता को सुरंग के दोनों सिरों पर बंद करने की व्यवस्था एवं चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम संभावित दुर्घटनाओं से बचाव और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। आगामी आदेश तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close