सम्पादकीय

डॉ. दिनेश कुमार का सुझाव: कांग्रेस संगठन को सक्रिय करने के लिए प्रतिभा सिंह ही उपयुक्त

No Slide Found In Slider.

हिमाचल कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रतिभा सिंह को फिर से कमान देने की मांग

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

मौजूद परिस्थिति मे कांग्रेस हाईकमान को हिमाचल प्रदेश के लिए श्री मति प्रतिभा सिंह को ही प्रदेशाध्यक्ष पद पर पुनः कार्य करने के लिए अधिसूचित करना चाहिए जिसके लिए मुख्य मन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिंह व उप मुख्य मन्त्री श्री मुकेश अग्निहोत्री को एक ही नाम श्री मति प्रतिभा सिंह पूर्व सांसद का प्रस्तावित करना चाहिए इससे कांग्रेस संगठन को हिमाचल मे बल मिलेगा यह विचार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व मीडिया को-ओरडीनेटर, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के समन्वयक व हिमाचल किसान कांग्रेस जिला चम्बा के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश कुमार ने व्यक्त किए है । उन्होने बताया कि लम्बे समय से प्रदेश कांग्रेस के साथ साथ समस्त जिला व ब्लाक कांग्रेस कार्यकारिणियों का गठन न हो पाना पार्टी कार्य कर्ताओ को मायूस व सुस्त करने वाला कदम बना है जबकि प्रदेश मे पंचायत व शहरी निकायों के आम चुनाव के लिए छ: माह का ही समय शेष बचा है इसीलिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री मति रजनी पाटिल से आग्रह किया है कि कांग्रेस की प्रदेश स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक सभी कार्यकारिणीयों का गठन कर सक्रिय कार्य कर्ताओ को समय वद्ध कार्य देकर अधिमान दे ताकि पंचायत व शहरी निकाय चुनावों मे कांग्रेस बढ़त प्राप्त करे और मौजूद समय मे श्री मति प्रतिभा सिंह से बेहतर कोई प्रदेशाध्यक्ष के लिए विकल्प नही जो पूरे प्रदेश मे कार्य कर्ताओ को एकजुट रख सके।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close