शिक्षा

छोगटाली विद्यालय में “कक्कड़ खेल परिसर” का शुभारंभ

No Slide Found In Slider.

 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली में लाखों रुपए की लागत से मई 2025 में विकसित किए गए “कक्कड़ क्रीड़ा परिसर “का विधिवत शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनोज ठाकुर द्वारा किया गया इस अवसर पर इसी विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं चेयरमैन हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ सुरेंद्र पुंडीर तथा सेवानिवृत प्रवक्ता इतिहास भूपेंद्र चौहान विशिष्ठ अतिथि रहे ।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य विजय कुमारी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों का स्वागत किया। गौरतलब हैं कि इस परिसर के विकास हेतु दिल्ली स्थित “राम शरण दास किशोरी लाल चेरिटेबल ट्रस्ट ” द्वारा लगभग 2 लाख अठाईस हजार रुपए की लागत के जुडो तथा कुश्ती के मैट उपलब्ध करवाए गए। इस से पूर्व ट्रस्ट ने स्थानीय नागरिक सुरेंद्र ठाकुर की पहल पर विद्यालय में सांस्कृतिक कला मंच तथा अतिरिक्त भवन के निर्माण हेतु भी लाखों रुपए की सहायता प्रदान की हैं विद्यालय के तत्कालीन कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि शारीरिक शिक्षक राम लाल सूर्या के कुशल प्रशिक्षण से विद्यालय के विद्यार्थी प्रति वर्ष जुडो तथा कुश्ती की प्रतियोगिताओं में राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले रहे हैं तथा विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से प्रभावित हो कर ट्रस्ट के अध्यक्ष बृज मोहन कक्कड़ ने विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से उपरोक्त खेल सामग्री प्रदान की। ट्रस्ट के महासचिव चंद्र मोहन कक्कड़ भी इस विद्यालय का दौरा कर चुके हैं तथा उन्होंने तत्कालीन विद्यालय प्रशासन तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सौहार्दपूर्ण संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय प्रशासन तथा प्रबंधन समिति के ईमानदार प्रयासों से विद्यालय के अतिरिक्त कक्कड़ भवन एवं सांस्कृतिक कला मंच का निर्माण रिकॉर्ड समय में पूरी गुणवत्ता के साथ सम्पूर्ण करवाया गया। विद्यालय की संरक्षक एवं पच्छाद चुनाव क्षेत्र की माननीय विधायक रीना कश्यप, ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान, पूर्व प्रधान आशा प्रकाश , विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष देश राज ठाकुर आदि ने ट्रस्ट द्वारा विद्यालय में क्रीड़ा परिसर के विकास तथा अभाव आदिले लिए दी गई उदार सहायता के लिए ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के अतिरिक्त , प्रयोगशाला तकनीशियन एवं इस परियोजना के सूत्रधार सुरेंद्र ठाकुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नोहरा धार के शिक्षक अशोक शर्मा , प्रबंधन समिति सदस्य अनिल कुमार, वीरेंद्र ठाकुर, सरोज कश्यप,रेणु, चंद्रकला विजय के साथ विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य विजय कुमारी, वरिष्ठ प्रवक्ता रामानंद सागर, प्रवक्ता ललिता कुमारी, राजू राम शर्मा, सुरेश ठाकुर, अलका भलेइक, प्रोमिला कुमारी, शारीरिक शिक्षक राम लाल सूर्या , रामलाल ठाकुर, संस्कृत शिक्षिका ललिता, प्राची पंवार , मुख्याध्यापिका सुमन चौहान , राजेंद्र चौहान ,सुभाष चौहान तथा सतीश आदि भी उपस्थित रहें।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close