विविध

मस्कुलर डिस्ट्रॉफी तथा सम्बद्ध आनुवंशिक विकार विषय पर कार्यशाला आयोजित

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

सोलन के कोठों स्थित एकीकृत मस्कुलर डिस्ट्रॉफी पुनर्वास केन्द्र (आई.एम.डी.आर.सी.) मानव मंदिर में आज मस्कुलर डिस्ट्रॉफी तथा सम्बद्ध आनुवंशिक विकार विषय पर राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

यह कार्यशाला इंडियन एसोसिएशन ऑफ मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (आई.ए.एम.डी.) द्वारा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के सहयोग से आयोजित की गई।
यह जानकारी आई.ए.एम.डी. की अध्यक्ष संजना गोयल ने दी।
उन्होंने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित बच्चों के खान-पान एवं रहन-सहन को बेहतर बनाने एवं अन्य सम्बद्ध विषयों पर सारगर्भित चर्चा करना था। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के उपचार में आधुनिक प्रगति, जी.एन.ई. मायोपैथी के उपचार में नई तकनीक, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के उपचार में नवीन अनुसंधान, दुर्लभ रोगों के विषय में सरकार के अभिनव प्रयास सहित अन्य विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
संजना गोयल ने कहा कि कार्यशाला में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी रोग के समग्र प्रबंधन तथा इस रोग के उपचार में परिवार तथा समुदाय के सहयोग के सम्बन्ध में गहनता से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में इस रोग से पीड़ितों के पुनर्वास पर चिकित्सीय रणनीति भी तैयार की गई।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस कार्यशाला में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, दिल्ली, भोपाल, बिलासपुर तथा जोधपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान, स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान चण्डीगढ़, स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान कोलकात्ता, सर गंगा राम अस्पताल नई दिल्ली, जी.एच.जी. बैंगलूरू, ग्रो लैब तथा आशिका विश्वविद्यालय सहित अन्य संस्थानों के चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया।
कार्यशाला में आई.सी.एम.आर. की डॉ. रुचि सिंह और एम्स नई दिल्ली की प्रो. डॉ. शैफाली गुलाटी ने ऑनलाईन भाग लिया। सी.डी.एफ.डी. हैदराबाद डॉ. अश्विन दलाल, एम्स बिलासपुर के डॉ. आशीष शर्मा, पी.जी.आई. चण्डीगढ़ की डॉ. रेणु सुथर, एम्स जोधपुर के डॉ. लोकेश सेणी, एम्स भोपाल की डॉ. अनुराधा दिवाकर शिनॉय, सी.एच.जी. बैंगलूरू के डॉ. संजीवा जी.एन., सर गंगा राम अस्पताल के डॉ. समीर भाटिया, एम्स दिल्ली के डॉ. गौतम कामिला, स्वावलम्बन फाउंडेशन राजस्थान डॉ. वैभव भण्डारी और भरथ एम.डी. फाउंडेशन हैदराबाद के मुरली चेतलपल्ली सहित अन्य विशेषज्ञों ने विषयवार जानकारी प्रस्तुत की।
.

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close