हिमाचल में पत्रकारों को पेंशन देनें की उठी माँग

शिमला। 12 मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकारकी तर्ज पर हिमाचल के बर्फीली पहाड़ियों में अपनी जान जोखिम मेंडाल कर हिमाचल की आवाज बुलंद करने वाले हिमाचल के मान्यता प्राप्त मीडिया पर्सन्स को भी हर मास 15 हजार रुपयामासिक पैंशन देने व अन्य आवश्यक सुविधाओं की मांग को ले कर भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रपतिअवार्डी पवन आश्री की लीडर शिप में भारतीय पत्रकार कल्याण मंच हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश राय आदि मीडिया पर्सन्स नेशिमला में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु एवम हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मिल कर उन्हेंअलग अलग मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु एवमहिमाचल प्रदेश के विस् अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मंच केशिष्टमंडल को भरोशा दिलाया कि वे हिमाचल के पत्रकारों के हितमे मंच द्वारा उन्हें सौंपे गए मांग पत्र पर सकारात्मक रूप से विचारकरेंगे । शिष्टमंडल में भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीयअध्यक्ष पवन आश्री,हरियाणा प्रान्त के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाशराय,हिमाचल प्रान्त के प्रदेशाध्यक्ष अनिल भारद्वाज हेडली,महासचिवउज्ज्वल शर्मा, उपाध्यक्ष पराक्रम दत्त ,शिमला के वरिष्ठ पत्रकारअश्विनी वर्मा ,वरिष्ठ प्रेस फ़ोटो ग्राफर सावस्तिक आदि शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि भारतीय पत्रकार कल्याण मंच संबंधित मांगोको ले कर हिमाचल के तत्कालीन महामहिम राज्यपाल राजेन्द्रआर्लेकर ,आचार्य देवव्रत आदि को मांग पत्र दे कर अनेक वर्षों सेमीडिया को पेंशन देने के मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंहसैनी सरकार की आवाज बुलंद कर रहा है ताकि हिमाचल केमीडिया को भी हरियाणा सरकार की तर्ज पर मीडिया पर्सन्स को 15 हजार रुपये मासिक पेंशन एवम अन्य सुविधाओं की मांग पूरा करवाया जा सके । इसी संदर्भ में अभी हाल ही में विगत 19 फरवरीको शिमला में आयोजित भारतीय पत्रकार कल्याण मंच की राष्ट्रीयसंगोष्ठी में भी मंच ने ये मांग मुख्यतिथि हिमाचल विस् के अध्यक्षकुलदीप सिंह पठानिया के समक्ष भी जोरदार तरीके से उठाई थीजिस का हिमाचल विस् के जुझारू अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया नेभी पुरजोर समर्थन करते हुए हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंहसुखु से मिल का संबंधित समस्त मांगे पूरा करवाने का भरोसा भीदिया था । गौरतलब है कि भारतीय पत्रकार कल्याण मंच की नीतियोंसे जुड़े हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच रजिस्टर्ड के संस्थापकप्रदेशाध्यक्ष पवन आश्री की लीडरशिप में चंडीगढ़ एवम शिमला मेंआयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के माध्यम से हरियाणा के तत्कालीन मंत्री व वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ,ओडिशा के राज्यपाल रहेप्रो गणेशी लाल , कैबिनेट मंत्री रहे ओम प्रकाश धनखड़ ,हरियाणाके जुझारू कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी , राज्यमंत्री रहे सुभाष सुधा वकर्ण देव कंबोज, कविता जैन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आर केखुल्लर आई ए एस, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमितअग्रवाल व तत्कालीन मुख्यमंत्री व वर्तमान में केंद्रीय कैबिनेट मंत्रीमनोहर लाल खट्टर ,सूचना, जन सम्पर्क व भाषा विभाग हरियाणा,चंडीगढ़ के महानिदेशक के एम पांडुरंग आई ए एस के अथक प्रयाससे भारत वर्ष के इतिहास में पहली बार हरियाणा सरकार केतत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला में आयोजितहरियाणा प्रान्त के हजारों पत्रकारो की गरिमामयी उपस्थिति में हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच की मांग पर हरियाणा के समस्तमान्यता प्राप्त पत्रकारो को हर मास 10 हजार रुपये की पेंशन काएलान कर दिया ,उस के बाद अपने राजनैतिक गुरु मनोहर लालखट्टर के पदचिन्हों पर चलते हुए उन के परम शिष्य व सब से प्रियतम हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भीभारतीय पत्रकार कल्याण मंच के आग्रह पर इस 10 हजार की पेंशनको बढ़ा कर 15 हजार रुपये मासिक कर दिया, जो शुरू से ले करआज तक हरियाणा के समस्त मान्यता प्राप्त पत्रकारो, जो किपेंशन के लिये डिजर्व करते है ,सभी को बिना किसी रुकावट के हरमास 15 हजार मासिक पेंशन उन के बैंक खातों में आ रही है।



