विविध

मुख्यमंत्री से क्षेत्र का दौरा करने का आग्रह

आनी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

No Slide Found In Slider.

 

 

एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष अमर ठाकुर के नेतृत्व में आनी विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की और क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान आनी विधानसभा क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई, 2021 को इस क्षेत्र के दौरे के दौरान उन्होंने 234 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सम्पूर्ण प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

अमर ठाकुर ने मुख्यमंत्री को अभिन्नदन किया और आनी विधानसभा क्षेत्र मंे विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र का दौरा करने का भी आग्रह किया।

 

इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल, विनोद कुमार, हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा तथा विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close