विविध

कर्मचारी सेवा शर्त विधेयक पर पुनर्विचार करे माननीय मुख्यमंत्री महोदय :- सुरेंद्र पुंडीर

No Slide Found In Slider.

 

हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ एवं नई पेंशन योजना संघ सिरमौर के अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने मुख्यमंत्री महोदय से कर्मचारियों की सेवा शर्तों से संबंधित प्रस्तावित विधेयक पर पुनर्विचार का अनुरोध किया है । जिला अध्यक्ष ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस प्रकार से 21 वर्ष पूर्व से निर्धारित अनुबंध सेवा शर्तो को पुरानी तिथि से परिवर्तन के कारण जहां कर्मचारियों में असुरक्षा बनेगी वहीं न्यायपालिक पर भी अनावश्यक कार्यभार के बोझ की आशंका बनेगी , क्योंकि अधिकतर कर्मचारी अनुबंध सेवाकाल का लाभ पहले ही माननीय उच्च न्यायाल के विभिन्न निर्णयों के तहत ले चुके है ।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

इसके साथ ही इस प्रकार की यह अभूतपूर्व व्यवस्था आगामी सरकारों को भी ऐसे ही निर्णय लेने हेतु प्रेरित करेगी और यह भी हो सकता है कि वर्तमान सरकार द्वारा कर्मचारी हितों में लिए गए निर्णयों को वित्तिय बोझ का हवाला देकर पुनः उलटफेर करे। फलस्वरूप कर्मचारियों में अपनी सेवा शर्तों संबंधी सभी मामलों में अनिश्चितता की स्थिति बनी रहेगी जो सरकार, प्रदेश वासियों एवं कर्मचारीयों के हित में नहीं है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close