शिक्षा

RKMV में अंतरराष्ट्रीय शिक्षक प्रशिक्षण और विकास कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 राजकीय कन्या महाविद्यालय, शिमला में प्रधानाचार्या डॉ. अनुरिता सक्सेना की अगुवाई में एक सप्ताह तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय शिक्षक प्रशिक्षण और विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

इस कार्यक्रम का आयोजन राजकीय कन्या महाविद्यालय, शिमला और पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी, संयुक्त राज्य अमेरिका के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। इसी वर्ष 08 अप्रैल
2024 में पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ राजकीय कन्या महाविद्यालय के द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे जिसके तहत दोनों संस्थान अपने छात्रों और शिक्षकों के लिए वैश्विक स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

No Slide Found In Slider.

यह पहला शिक्षक प्रशिक्षण और विकास कार्यक्रम है, जिसमें पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी से चार शिक्षकों का दल-प्रो. माउंग मिन, प्रो. मार्क कैपोफारी, डॉ. सुभद्रा गांगुली और डॉ. वासु सिंह, राजकीय कन्या महाविद्यालय के छात्राओं और प्राध्यापकों के लिए एक परियोजना के तहत शिक्षण कार्यक्रम चला रहे हैं। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों और प्राध्यापकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर प्रेरित करना और विशेषकर शोधपरक शिक्षा की ओर मुखरित करना है।

माननीय शिक्षा मंत्री, हिमाचल प्रदेश, श्री रोहित ठाकुर इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। अपने संबोधन में श्री रोहित ठाकुर ने संस्था (RKMV) द्वारा नए मापदंड स्थापित करने के लिए संस्था की सराहना की और कहा कि प्रदेश में ऐसे नूतन प्रयासों से संस्था के छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रणाली का ज्ञान मिलेगा और राज्य के अन्य शिक्षण संस्थानों को इससे प्रेरणा मिलेगी। यह हमारी संस्कृति रही है कि हम पूरे विश्व को एक परिवार की दृष्टि से देखते हैं और आज यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है जहाँ हम शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता लाने के लिए एक कदम और आगे बढ़ रहे हैं। यह समये की आवश्यकता भी है कि हम हर क्षेत्र में देश-दुनिया के साथ कदम ताल मिलाकर चल सकें। कन्या महाविद्यालय में होने के नाते आपने कहा कि बेटियों की शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close