विविध

न्यायालय के द्वारा पारित आदेशों के बाद अब हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ में नहीं होगा कोई गुट : चौहान

No Slide Found In Slider.

 

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान एवं महासचिव तिलक नायक ने एक बयान में कहा है कि माननीय न्यायालय ने 30 नवंबर 2024 को एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ का प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ही है और हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के नाम, लोगों, पंजीकरण संख्या और इंसिग्नया का प्रयोग करने का अधिकार केवल मात्र वीरेंदर चौहान को ही है

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

बता दे कि हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के नाम से कुछ स्वयंभू नेता अपने आप को प्रदेश अध्यक्ष कहलाकर अखबारों के माध्यम से खबरें लगाया करते थे और शिक्षकों के बीच भ्रांति फैलाने का काम किया करते थे जिससे शिक्षक समाज की एकता को आघात पहुंच रहा था एक ग्रुप कैलाश ठाकुर के नाम से और एक नरेश महाजन के नाम से अखबारों में खबरें लगा कर शिक्षकों को गुमराह किया करते थे
1 दिसंबर 2024 को इन्होंने चोरी छुपे खंडो एवं जिलों के चुनाव कराये बगैर ही सीधे प्रदेश स्तर के चुनाव कराने की अधिसूचना एक ऐसे व्यक्ति के द्वारा कराई जिसका संघठन ओर संघ के सविंधान से कोई लेना देना नहीं है ये कुछ संघ से पूर्व मे निष्कासित लोग चोरी छुपे गलत तरीके से नालागढ़ मे इस लिए चुनाव कराना चाहते थे ताकि ये हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ को कमजोर कर सके

जिस पर माननीय न्यायालय के सिविल जज एकांश कपिल जी कोर्ट न. 4 शिमला ने संज्ञान लेते हुए एक बहुत ही महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है जिसमें स्पष्ट रूप से कहां गया है कि हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के राज्य स्तरीय चुनाव पूरी चुनाव प्रक्रिया का पालन करते हुए 15 अक्टूबर 2023 को हमीरपुर में संपन्न हो चुके हैं जिसमें वीरेंद्र चौहान को अध्यक्ष और तिलक नायक को महासचिव, सुनील शर्मा को वित्त सचिव और अन्य पदाधिकारी के चयन के साथ नई कार्यकारिणी बनाई गई है जिसका कार्यकाल 2023 से 2026 तक रहेगा

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पूरी चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत रिपोर्ट बनाई है जो की शिक्षा विभाग और सरकार को प्रेषित भी की जा चुकी है हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ हिमाचल सरकार और शिक्षा विभाग के द्वारा एक मान्यता प्राप्त संघ है जिसका प्रतिनिधित्व वीरेंद्र चौहान के द्वारा किया जा रहा है इसलिए हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के नाम से इसी पंजीकरण संख्या,लोगोंऔर इंसिंगनियाँ पर किसी और के चुनाव नहीं कराये जा सकते हैं

जो व्यक्ति हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के नाम से 1 दिसंबर को चुनाव करना चाहते हैं उन्हें 1दिसम्बर या उसके बाद इस तरह के चुनाव कराने से प्रतिबंधित किया जाता हैl
ये भविष्य मे न तो हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के नाम से चुनाव कर पाएंगे और ना ही संघ का नाम,लोगों,इंसिंगनियाँ ओर पंजीकरण संख्या का प्रयोग कर सकते हैं जब तक माननीय न्यायालय द्वारा अनुमति नहीं दी जाएगी

चौहान ने कहा कि कुछ शरारती तत्व जो पिछली सरकार में सरकार की कठपुतली बनकर संगठन को तोड़ने में और शिक्षकों को गुमराह करने में लगे थे आज उनकी सच्चाई पूरे शिक्षक समाज के समक्ष आ गई है और मान्य न्यायालय ने यह साबित कर दिया है कि वास्तव में हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ वारिस कौन है
चौहान ने कहा कि सच्चाई को परेशान किया जा सकता है पर पराजित नहीं किया जा सकता
उन्होंने कहां की मुझे ना जाने कितना परेशान किया गया और मेरे खिलाफ भयानक दुश्प्रचार भी किया गया लेकिन हम संगठन के काम में निरंतर आगे बढ़ते रहे आज सच्चाई आप सबके सामने हैं जो ज्यादा उछलते थे उनका अस्तित्व आज खत्म हो चुका है लेकिन हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ का अस्तित्व आज भी चरम पर है कुछ समाचार पत्रों में आए दिन यह खबर मिलती थी कि हिमाचल राजकीय माध्यमिक संघ के फलाने घुट ने यह आरोप लगा दिया हमें खुशी है कि अब भविष्य में संघ के नाम पर कोई गुट नहीं सुनने को मिलेगा मैं आप को बताना चाहता हूं कि हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ एक था एक है और भविष्य में भी एक ही रहेगा
मैं आपको यह भी विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम सभी और मजबूती के साथ छात्र हित शिक्षक हित और सामाज हित में काम करेंगे l

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close