विविध

अचानक खड़ापत्थर (मंडी )पहुंचे सीएम जयराम

No Slide Found In Slider.

 

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को शिमला जिला के अति दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार क्षेत्र के दौरे पर थे। सड़क मार्ग से लौटते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एकाएक खड़ापत्थर मंडी पहुंच गए। यहां उन्होंने बागबानों से बातचीत की और उनकी दिक्कतों के बारे में पूछा।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

अचानक बिना किसी तय कार्यक्रम के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खड़ापत्थर मंडी पहुंचने से लोगों के बीच भी खासा उत्साह दिखा। इस दौरान उन्होंने खुद मंडी में सेब की पेटियों के दाम पूछे और सेब के साइज और कलर की खुद परख की। लोग एकाएक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित नजर आए और उनके साथ सेल्फी खिंचवाने लगे।

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों के साथ काफी देर तक बातचीत भी की। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिस सराज विधानसभा से विधायक हैं वहां भी सेब की अच्छी खासी पैदावार होती है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

इसके अलावा, ठियोग में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने सेब की कीमत समेत इससे जुड़े अन्य मुद्दों पर कहा कि अब सेब का सीजन करीब-करीब खत्म होने को है। चिंता का विषय यह रहा कि बीच में मार्केट डाउन रही, यह हमारे लिए चिंता का विषय था। इससे बागवानों को नुकसान भी हुआ। अब मार्केट में सुधार आया है। हालांकि जो अच्छा सेब है वो पहले और अभी भी 2500 रुपये पेटी तक जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज मैं खुद खड़ापत्थर मंडी गया था वहां मैंने देखा मार्केट में बहुत सुधार है अब मार्केट स्थिर है। बागवानों का नुकसान ना हो उसका हम हमेशा प्रयत्न करते हैं। हमारा सेब अच्छा बिकना चाहिए और हमारे बागवानों को वाजिब कीमत मिले, इसके लिए हम हमेशा प्रयास करते हैं।”

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close