विविध

वक्फ बोर्ड पर 29 को उमंग के वेबीनार में विहिप के तुषार डोगरा मुख्य वक्ता

*उमंग फाउंडेशन का अवैध इस्लामी ढांचों के प्रति जागरूकता अभियान

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

 

*ताकि देवभूमि में हिन्दुओं व स्थानीय मुस्लिमों में परंपरागत सद्भाव बना रहे

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

शिमला, 27 सितंबर।

हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में आए दूसरे राज्यों के मुसलमानों द्वारा
वक्फ बोर्ड की मिलीभगत से अवैध मस्जिदें, दरगाह, मदरसे और कब्रिस्तान बनाने को लेकर उमंग फाउंडेशन ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में 29 सितंबर को “वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन की आवश्यकता” विषय पर वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है।

उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि गूगल मीट पर हो रहे वेबीनार में विश्व हिंदू परिषद प्रांत मंत्री एडवोकेट तुषार डोगरा मुख्य वक्ता होंगे। वह हिमाचल प्रदेश की डेमोग्राफी में हो रहे बदलाव के खतरों पर भी अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग के प्रोफेसर और जाने-माने इतिहासकार डॉ. अरुण सिंह करेंगे। वेबीनार 29 सितंबर को शाम 7:00 बजे से होगा जिसका लिंक है: https://meet.google.com/bzk-gmcx-sne

No Slide Found In Slider.

प्रो. अजय श्रीवास्तव ने कहा कि देवभूमि में हिंदुओं और स्थानीय मुसलमानों के बीच सदियों पुराने सद्भाव को बिगाड़ने के लिए षड्यंत्र दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हैदराबाद में रचे जा रहे हैं। विभिन्न जिलों में अवैध कब्जे करके इस्लामी ढांचे बनाए गए हैं। दिल्ली तथा दूसरे राज्यों से आकर कट्टर इस्लामी संगठनों के लोग हिमाचली मुसलमानों को हिंदुओं के खिलाफ भड़काते हैं और नफरत पैदा करते हैं।

इससे प्रदेश के शांतिप्रिय लोगों में तनाव है। मंदिरों तथा देव संस्कृति पर संभावित खतरों को देखते हुए गैर-राजनीतिक लोग आंदोलन कर रहे हैं।
उमंग फाउंडेशन लोगों को जागरुक कर रहा है ताकि समाज विरोधी गतिविधियां चलाने वाले बेनकाब हों और स्थानीय हिंदू तथा मुस्लिम समुदाय के बीच सदियों पुराना सद्भाव बरकरार रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close