विविध

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ (NPSEA) का ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

 

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ (NPSEA) ने प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

आज नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ (NPSEA) के महासचिव श्री भरत शर्मा की अध्यक्षता में महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त श्री अनुपम कश्यप के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में निम्नलिखित दो मुख्य मांगों को रखा गया:

1. एनएसडीएल (NSDL) से 12030 करोड़ रुपये की वापसी की मांग: महासंघ ने ज्ञापन में बताया कि हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली के बाद, राज्य के कर्मचारियों और सरकार का एनएसडीएल में जमा ₹12030 करोड़ रुपये से अधिक का अंशदान अभी भी एनएसडीएल के पास है। महासंघ ने मांग की है कि इस राशि को जल्द से जल्द वापस किया जाए, ताकि कर्मचारियों और राज्य सरकार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जा सके।

No Slide Found In Slider.

2. यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) और नई पेंशन स्कीम (NPS) का विरोध: ज्ञापन में कहा गया कि देशभर में लाखों कर्मचारी नई पेंशन स्कीम (NPS) और हाल ही में लागू की गई यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि यह योजनाएं कर्मचारियों को उनके भविष्य के लिए सुरक्षित पेंशन की गारंटी नहीं देती हैं। महासंघ ने मांग की है कि पुरानी पेंशन योजना (OPS) को पूरे देश में लागू किया जाए और इसके लिए आवश्यक विधेयक लोकसभा में पारित किया जाए।

महासंघ ने आशा व्यक्त की है कि प्रधानमंत्री इन मांगों पर गंभीरता से विचार करेंगे और इनका शीघ्र समाधान करेंगे। यह ज्ञापन जिला उपायुक्त श्री अनुपम कश्यप को सौंपा गया, जिन्होंने इसे प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर जिला महासचिव नारायण हिमराल, राकेश शर्मा, अंकित ठाकुर,अनिल,राकेश चौहान उपस्थित रहे l

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ (NPSEA)

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close