ब्रेकिंग-न्यूज़

आशादीप संस्था द्वारा आज बहारा विश्वविद्यालय में रक्त दान शिविर का आयोजन

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

आशादीप संस्था द्वारा आज बहारा विश्वविद्यालय में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस में स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल स्टडीज ने सहयोग किया। कैंप के लिए आईजीएमसी शिमला से डॉक्टर सैवी के नेतृत्व में टीम आई ।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

आशादीप संस्था द्वारा आज बहारा विश्वविद्यालय में रक्त दान शिविर का आयोजनकैंप का संचालन आशादीप के सदस्यों राकेश कुमार, राधा खन्ना एवम सुशीला चौहान द्वारा किया गया। शिविर के सूत्रधार सहायक प्राचार्य अभिनीत चौहान रहे। शिविर का शुभारंभ डीन ऑफ स्टडीज द्वारा किया गया। शिविर में प्रोफेसर दिशा, प्रो. विभा शर्मा, प्रो.प्ररिशिता , प्रो. भरत प्रो. पुष्पिंदर ने भी रक्तदान कर उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रथम बार रक्तदान करने वालों की संख्या सर्वाधिक रही। महिला रक्तदाता योजना, वैशाली, मनीषा ठाकुर, अंजली , न्यासा ,योजना ,ईशा, काम्या आदि सभी ने प्रथम बार रक्तदान किया । नेपाल के विद्यार्थी विशाल, अभिषेक और बांग्लादेश के दुर्जॉय दत्ता ने भी रक्तदान किया ।सहायक प्राचार्य अभिनीत चौहान ने ब्लड बैंक टीम और आशादीप का शिविर आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया, उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में आशादीप के सहयोग से अन्य गतिविधियां भी संचालित की जाएगी। आशादीप की शिविर समन्वयक राधा खन्ना ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान को महादान की श्रेणी में रखा गया है। एक यूनिट रक्त तीन जरूरतमंद मरीजों की जीवन रक्षा में सहायक होता है। कुल 73 लोगों ने रक्तदान किया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close