विविध

अनुबंध कर्मचारियों को साल में दो बार नियमित करें सरकार

नये वेतनमान के बकाया एरियर का भुगतान भी मांगा

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

हिमाचल शिक्षक संघ की एक बैठक पिछले कल यानि 07-08-2024 को गूगल मीट के माध्यम से राज्य प्रधान नरेश महाजन की अध्यक्षता में की गई यह बैठक लगभग एक घंटा 25 मिनट चली इस बैठक में कर्मचारियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण फैन्सले लिए गये जिसका माँगपत्र सरकार को ऑनलाइन माध्यम से भेजने पर सहमति बनी बैठक में सर्वसम्मति से माँग रखी कि अनुबंध कर्मचारी के नियमितीकरण की प्रक्रिया को यथावत रखा जाए विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि सरकार अभी इस वर्ष से एक ही बार मार्च में नियमतिकरण करने जा रही है जो की अध्यापकों के साथ अन्याय है इसे पहले की तरह ही 30 सितंबर व 31 मार्च वर्ष में दो बार ही नियमतीकरण किया जाए ताकि कर्मचारियों को वित्तीय नुकसान ना हो। बैठक में यह भी मांग रखी गई की सरकार द्वारा जारी 07-07-2014 की अधिसूचना को निरस्त किया जाए ताकि कर्मचारियों को मिलने वाला 4- 9-14 का लाभ सभी कर्मचारियों को 27-08-2009 से एक समान देय हो वर्तमान में यह लाभ सरकार द्वारा माननीय न्यायालय में गए कर्मचारियों को ही दिया जा रहा है।राज्य कार्यकारिणी ने बैठक में यह भी मांग रखी कि कर्मचारियों को नये वेतनमान के एरियर का बकाया एकमुश्त व लंबित 12% महंगाई भत्ता की किस्तें 15 अगस्त को देहरा में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार श्री सुखविंदर सिंह सुक्खु जी द्वारा घोषणा करके लाभान्वित किया जाए। साथ में लंबित भत्ते जो कि पिछले 10 वर्षों से जस के तस हैं को भी नये वेतनमान अनुरूप बढ़ाया जाए। प्रदेश में नियुक्त व नियमित किये जा रहे कर्मचारियों की डिग्री के सत्यापन का ख़र्च सरकार द्वारा वहन किया जाए जो कि वर्तमान में संबंधित कर्मचारी को वहन करना पड़ता है। संघ ने यह भी मांग रखी कि सरकार सभी प्रकार की पदोन्नति जैसे कि संयुक्त निदेशक,उप शिक्षा निदेशक, प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, प्रवक्ता, प्रशिक्षित स्नातक को जल्द से जल्द करे तांकि स्कूलों में खाली पद भर सकें और विधार्थियों की पढ़ाई में हो रहे नुक्सान की भरपाई हो सके साथ में 2017 से 2023 तक पदोन्नत हुए प्रधानाचार्य को जल्द से जल्द नियमित किया जाये व जो आगामी प्रधानाचार्य पद पर होने वाली पदोन्नति को प्लेसमेंट पर न करके पदोन्नति सूची ज़ारी की जाये। बैठक में अजय शर्मा,कैलाश ठाकुर, मनसा राम सुरेश नरयाल, सुनील शर्मा प्रधानों में बिलासपुर से राम लोक, चंबा से परस राम, हमीरपुर से राज कुमार, कांगडा से नरेश धीमान,कुल्लु से संदीप मित्तल,किन्नौर से मदन नेगी,लाहुल स्पिति से राजेश वर्मा,मंडी से अश्वनी गुलेरिया, शिमला से महावीर कैंथला,सिरमौर से राजीव ठाकुर,सोलन से गुरमेल चौधरी,ऊना से विजय के साथ सभी जिला से महासचिव, वितसचिव व राज्य कार्यकारिणी से कुल 60 अध्यापकों ने शिरकित की।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close