विविधविशेष

उम्मीद: दो वर्ष का अनुबंध का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को शीघ्र ही नियमित कर दिया जाएगा

प्रबन्ध निदेशक ने समन्वय समिति को आश्वस्त किया कि 25 जुलाई से पहले समिति के साथ औपचारिक बैठक की जाएगी और कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा कर निर्णय लिए जायेंगे

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष मान सिंह, उपाध्यक्ष  खेम चन्द, सचिव  खेमेन्द्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष  जगदीश चन्द एवम् सर्व  मिलाप चन्द, पदम सिंह, बाल कृष्ण, हितेंद्र कंवर, गोपाल लाल, देवी चन्द, प्रेम सिंह, केशव वर्मा, ऋषि लाल, संजय बड़वाल, संजीव कुमार, पूर्ण चन्द, हरी कृष्ण, मनोज कुमार सहित एक प्रतिनिधि मण्डल आज प्रबन्ध निदेशक  रोहन चन्द ठाकुर  से मिले और कर्मचारियों की विभिन्न मांगों बारे अवगत करवाया और प्रबन्ध निदेशक ने समन्वय समिति को आश्वस्त किया कि 25 जुलाई से पहले समिति के साथ औपचारिक बैठक की जाएगी और कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा कर निर्णय लिए जायेंगे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
No Slide Found In Slider.

प्रबन्ध निदेशक ने समन्वय समिति को इस मांग को लेकर भी आश्वस्त किया कि दो वर्ष का अनुबंध का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को शीघ्र ही नियमित कर दिया जाएगा तथा जो कर्मचारी वर्ष 2006 से पहले एचआरटीसी में लगे हैं उन्हें माननीय न्यायालय के आदेशानुसार नियमित कर दिया गया है और जो कर्मचारी न्यायालय में नहीं गए हैं उन्हें भी शीघ्र ही जॉइनिग की तिथि से नियमित कर दिया जाएगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close