विविध

भाजपा सरकार ने किया जांच एजेंसियों का दुरुपयोग

No Slide Found In Slider.

केंद्र की भाजपा सरकार के जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 21 जुलाई को शिमला में राज्य स्तरीय व 22 जुलाई को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन आयोजित करेगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में आज आयोजित वर्चुल बैठक में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा ईडी,इनकम टैक्स व सीबीआई के दुरुपयोग की निंदा करते हुए कहा कि आज उनके नेताओं पर झूठे आरोप लगा कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस एकजुटता के साथ इसका मुकाबला करेगी।

राजीव शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों से जयराम सरकार के भ्र्ष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने और भाजपा की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ लोगोँ को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी मैदान में डट जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां व कार्यक्रम घर घर तक पहुंचाने की दिशा में रोडमेप बनाते हुए इसे जल्द पूरा किया जाना चाहिए।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जो भी कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को मिल रहे है उन्हें पूरी एकजुटता के साथ पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश में सेब बागवानों के साथ हो रहें भेदभाव के खिलाफ कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ हल्लाबोल शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि आज रोहड़ू में कांग्रेस महासचिव विधायक मोहन लाल ब्राक्टा व विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में एक बड़ा आंदोलन शुरू किया गया है जो सेब उत्पादक क्षेत्रों में क्रमवार किया जाएगा।

वर्चुल बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त, गुरकीरत सिंह कोटली,तजेंद्र पाल बिट्टू के अतिरिक्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन,राजेंद्र राणा, पवन काजल,विनय कुमार के अतिरिक्त नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री,प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू,रामलाल ठाकुर,कौल सिंह ठाकुर,धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान संगठन महामंत्री रजनीश किमटा के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी जिला अध्यक्ष इस बैठक में शामिल थे।

बैठक का संचालन संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने किया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close