विविध

बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन हेतु अवश्य पहुंचे शिक्षक :- प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

सवाल: बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए पहुँचने वाले शिक्षकों को ये कैसा यात्रा भत्ता?

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, जिला महासचिव डॉक्टर आई डी राही, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र नेगी, वरिष्ठ अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश नेगी, , पूर्व महासचिव संजय शर्मा, राज्य सलाहकार सतीश शर्मा , महिला विंग सदस्य रमा भारद्वाज, संध्या चौहान, भावना साथी आदि ने बोर्ड

परीक्षाओं के मूल्यांकन हेतु प्रतिनियुक्त सभी शिक्षकों से निवेदन किया है कि वह विद्यार्थी हितार्थ मूल्यांकन कार्य के निष्पादन हेतु अपने प्रतिनियुक्ति के स्थल पर अवश्य पहुंचे ताकि उचित समय पर परीक्षा परिणाम घोषित हो सके तथा विलंब से होने वाले मूल्यांकन का विद्यार्थियों के आगामी शैक्षणिक सत्र पर विपरीत असर न पड़े।

No Slide Found In Slider.

प्रवक्ता संघ ने यात्रा एवं दैनिक भत्ते के लिए 30 किलोमीटर की दूरी निर्धारित करने का कड़ा विरोध किया है क्योंकि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में जहां अधिकतर सेवास्थल दूर दराज पर स्थित है , यातायात के साधन बहुत सीमित है तथा 30 किलोमीटर के जाने पर ही 2.17 के हिसाब से 65 रूपये उसे जेब से खर्च कर सफर में ही 4 से 5 घंटे तक का समय लग जाता है और आने -जाने में इस राज्य के अधिकतर भाग में दूरी का यह मापदंड किसी भी हालत में तर्कसंगत नहीं है।

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि इस विषय पर उनकी बात बोर्ड के सचिव मेजर विशाल शर्मा जी से हुई है तथा उन्होंने शिक्षको को भरपूर सहयोग का आश्वासन भी दिया है परंतु वर्तमान में आचार संहिता के कारण यात्रा एवं दैनिक भत्ते के मुद्दे पर बिना सरकार के निर्देश के कोई तुरंत कार्रवाई करने में अपनी असमर्थता जताई तथा प्रवक्ता संघ वर्तमान परिस्थितियों में उनकी सीमा को समझ सकता है।

प्रवक्ता संघ का मानना है कि प्रदेश के शिक्षको ने सदैव विद्यार्थी हित को अपने निजी हितों से अधिक महत्व दिया है तथा संघ को आशा है कि वर्तमान स्थिति में भी शिक्षक अपने नैतिक तथा व्यवसायिक दायित्व का निर्वाहन अवश्य करेंगे।
प्रवक्ता संघ ने सभी शिक्षको को आश्वस्त किया कि आचार संहिता के बाद निश्चित रूप से प्रवक्ता संघ इस विषय को सरकार से गंभीरता से उठाएगा तथा स्थाई समाधान हेतु इस दूरी को कम करवाने का पूरा प्रयास करेगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close