विविध

सेब के भाव मे एकाएक इतनी गिरवाट, बागवानो के खिलाफ कोई बड़ा षडयंत्र

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

 कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि उनकी मिलीभगत से सेब बागवानों को आर्थिक नुकसान हुआ है।उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों और तीन नए कृषि कानूनों का खामियाजा बागवानों को भुगतना पड़ा है।अडानी,अम्वानी और आढ़तियों ने जो बागवानों के साथ खुली लूट शुरू की है,उसे कतई सहन नही किया जाएगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों व बागवानों के हक्क की निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।

No Slide Found In Slider.

आज कुमारसेन के बीथल में आड़नी के कोल्ड स्टोर के समक्ष सेब बागवानो के धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बागवानो की पूरी तरह से अनदेखी की है।उन्होंने कहा कि सरकार ने बागवानो की न तो कोई मदद ही की है और न ही उन्हें कोई राहत दी है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने बागवानो का हर स्तर पर शोषण ही किया है।उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले जो बागवानो को कीट नाशक,फंफूद नाशक पर जो अनुदान देती थी,उसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया।उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बार स्पष्ट किया था कि प्राकृतिक आपदा के चलते इसबार कार्टन के मूल्यों में कोई बृद्धि नही होगी,बाबजूद इसमें 25 से 30 रुपए की बृद्धि की गई।उन्होंने कहा कि बागवानो को एक पेटी पर लागत 400 रुपए के आसपास पड़ रही है और अब बाजार में इसी भाव से बिक रही है।सेब के भाव मे एकाएक इतनी गिरवाट बागवानो के खिलाफ कोई बड़ा षडयंत्र है।

No Slide Found In Slider.

राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में बागवानी विभाग एक ऐसे नेता को दिया गया है जिनका इस बारे न तो कोई अनुभव ही है और न ही बागवानी पर कोई रुचि।उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में बागवानी विकास के लिये 1134 करोड़ का एक बहुत ही उपयोगी प्रोजेक्ट लाया था।इसके तहत सेब मंडियों का निर्माण विस्तार कोल्ड स्टोरेज का निर्माण आदि प्रमुख था,पर बर्तमान सरकार ने इस पैसे को डायवर्ट कर अन्य कार्यो में खर्च कर दिया गया है और यह प्रोजेक्ट खटाई में डाल दिया है।

राठौर ने कहा कि हाल ही में बेमौसमी भारी बारिश, ओलावृष्टि से सेब के साथ साथ अन्य फलों को भारी नुकसान पहुंचा।पेड़ टूट गए,बाग उजड़ गए।सरकार ने इनकी कोई भी सुध नही ली।उन्होंने कहा कि बागवान प्रदेश की पांच हजार करोड़ की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है।

राठौर ने अडानी को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने बागवानो का शोषण बंद न किया और उन्हें उनके उत्पादन का सही दाम नही दिया तो उनका घोर विरोध किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सरकार ने कोई पग नही उठाये तो इस आंदोलन को और तेज करने से भी कांग्रेस पीछे नही हटेगी।

इस दौरान उनके साथ रामपुर के विधायक नन्द लाल,रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा,जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी,कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण यशवंत सिंह छाजटा,जिला अध्यक्ष किन्नौर उमेश नेगी,कुल्लू जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण वनीता वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष रामपुर साहिब सिंह मेहता,रोहड़ू ब्लॉक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, आनी ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र केश,ठियोग ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कवंर के अतिरिक्त त्रिलोक भलुनी,आशीष कायथ, आशा कवंर व कई अन्य पार्टी पदाधिकारी व कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close