विशेष

EXCLUSIVE: एक बेबस मरीज़ का चार माह से आईजीएमसी बना आशियाना

अस्पताल के परिसर में गुज़ार दिन, इलाज अटका

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

कोटखाई में काम करते हुए लगी है चोट

ashb advt_page-0001

आईजीएमसी के परिसर में धन बहादुर नाम का एक मरीज़ चार माह से अपने दिन गुज़ार रहा है। उसका कोई भी तीमारदार, रिश्तेदार नहीं है। जो उसका इलाज करवाता।

घन बहादुर का कहना है कि वो कोठखाई में काम करता है । काम करते हुए वह गिर गया और उसे चोट आ गई । वह कहता है कि उसका मालिक उसे आईजीएमसी छोड़ कर भाग गया।

No Slide Found In Slider.

अब वह परिसर के बाहर पड़ा है। उसका कहना है कि पहले उसका इलाज शुरू किया था लेकिन बाद में ऑपरेशन की बात कही थी लेकिन साथ में कोई नहीं होने से भी इलाज रुक गया था।

उम्मीद की जा रही है कि कोई संस्था उक्त मरीज़ की सहायता के लिये आगे आये। एक रज़ाई में वह कड़ाके की सर्दी में ठिठुर रहा है।क्योंकि जिस जगह वह बिस्तर लगा कर रह रहा है वहाँ हीटिंग सिस्टम भी नहीं चल पा रहा है। आसपास आते जाते लोग उस पर दया तो दिखाते हैं उसका इलाज कोई नहीं कर पा रहा है । उसे बैड भी नहीं मिला  है

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close