ब्रेकिंग-न्यूज़

दंगल टी वी के नए शो “साजन घर” में एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे आर्यन हरनोट

No Slide Found In Slider.

 

14 जनवरी से रात 8.30 बजे से प्रसारित होने वाले नए सीरियल “साजन घर” में शिमला के अभिनेता आर्यन हरनोट एक सार्थक किरदार में आ रहे हैं। इस शो की निर्मात्री गुलखान है जिन्होंने इस से पूर्व इमली, कबूल है, इस प्यार को क्या नाम दूं, जादू तेरी नजर जैसे बहुचर्चित व लोकप्रिय सीरियल बनाये हैं।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

आर्यन इस शो में देवेन
का किरदार निभा रहे हैं जो एक बहुत ही नामी गिरामी और सम्पन्न परिवार से तालुक रखते हैं। उनके जीवन में नया मोड़ तब आता है जब वो एक अनाथ लड़की से प्रेम करने लगते हैं। किंतु उनके पिता को ये मंजूर नहीं होता है। फिर परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि उस लड़की का देहांत हो जाता है और देवेन अपने पिता को इसका जिम्मेदार मानते हुए उनसे बगावत करके घर छोड़ देता है। लेकिन उनका परिवार देवेन से बहुत प्यार करता है। दर्शक आने वाले शो में देखेंगे कि परिवार क्या देवेन को घर वापसी के लिए मना पाएगा…..क्या उनके पिता जो अपने उसूलों को ज्यादा एहमियत देते हैं, बेटे के प्रेम के आगे झुक पाएंगे…? इन सभी सवालों के उत्तर दर्शकों को किश्त दर किश्त मिलते रहेंगे।

इससे पूर्व आर्यन हरनोट बड़ी हवेली की छोटी ठकुराइन, दीया और बाती, हम, परवरिश, फुलवा और कामना जैसे बहुचर्चित शो में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close