ब्रेकिंग-न्यूज़

बोर्ड प्रबंधन से भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह

प्रतिनिधि मंडल में मौजूद पदाधिकारीयों ने इस दौरान प्रबंधक निदेशक, निदेशक (वित्त एवं कार्मिक), कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) से फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों की मांगों को लेकर लंबी वार्ता की

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

आज दिनांक 13 फरवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष  लक्ष्मण कपटा के नेतृत्व में बिजली बोर्ड प्रबंधन से फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर मिला। प्रतिनिधि मंडल में मौजूद पदाधिकारीयों ने इस दौरान प्रबंधक निदेशक, निदेशक (वित्त एवं कार्मिक), कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) से फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों की मांगों को लेकर लंबी वार्ता की।

ashb advt_page-0001

जिसमें मुख्य रूप से फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए बोर्ड प्रबंधन से भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया गया। इसके अलावा लाइनमैन से फोरमैन, एस.एस.ए से जेई सबस्टेशन की पदोन्नति के आदेश जल्द से जल्द जारी करने का आग्रह किया।

वार्ता के दौरान प्रबंधक निदेशक ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया है। कि जल्द ही फील्ड में चल रही मीटर की कमी को दूर किया जाएगा जिसके लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

No Slide Found In Slider.

वार्ता के दौरान प्रदेश में हो रहे बिजली चोरी के मामलों के संदर्भ में बोर्ड प्रबंधन से कड़ा संज्ञान लेने का आग्रह किया गया। ताकि बिजली चोरी की वजह से बोर्ड को हो रहे आर्थिक नुकसान को रोका जा सके। बोर्ड प्रबंधन ने इस विषय में जल्द ही जमीनी स्तर पर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया और कहा कि बिजली चोरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। प्रतिनिधि मंडल ने इस दौरान विशेष तौर पर नवनियुक्त निदेशक वित्त एवं कार्मिक अनुराग चंद्र शर्मा को बिजली बोर्ड का कार्यभार मिलने पर बधाई दी। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य तौर पर प्रदेश महामंत्री नेकराम ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर,अतिरिक्त महामंत्री रणवीर सिंह ठाकुर एवं पवन परमार, प्रदेश वित्त सचिव अनिल सकलानी, प्रदेश सचिव अर्चित शर्मा, सहलेखकार पूर्ण चंद वर्मा शामिल थे।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close