शिक्षा

मुख्यमंत्री के गृह जिला में एक खंड से दूसरे खंड में चिकित्सकों की डेपुटेशन

हैरानी : प्रदेश के अधिकांश स्वास्थ्य संस्थानों में इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड के हिसाब से चिकित्सक नियुक्त नहीं

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

हिमाचल  चिकित्सा अधिकारी संघ की बैठक संघ के प्रधान डॉ राजेश राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस बैठक में सभी जिला केपदाधिकारी, प्रदेश की कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी एवं विभिन्न जिला से खंड प्रतिनिधियों ने भाग लिया

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

      प्रदेश में सैकड़ो चिकित्सकों के पद खाली चलने के बावजूद भी युवाचिकित्सकों की नियुक्ति नहीं की जा रही है और काम चलाने के लिए इधरउधर के स्वास्थ्य संस्थानों से डेपुटेशन लगाया जा रहा है जिससे कि स्वास्थ्य संस्थानों में स्थाई स्वास्थ्य सुविधा प्रदेश की जनता को उपलब्ध नहीं हो रही है और चिकित्सकों की पारिवारिक समस्याएं भी बढ़ रही हैं मुख्यमंत्री महोदय के गृह जिला में तो डेपुटेशन का यह आलम है कि एक खंड से दूसरे खंड में चिकित्सकों की डेपुटेशन लगाई जा रही है आज भी प्रदेश के अधिकांश स्वास्थ्य संस्थानों में इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड के हिसाब से चिकित्सक नियुक्त नहीं किए गए हैं और कई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और नागरिक चिकित्सालयों में केवल दो ही चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं संघ का आग्रह है कि चिकित्सकों के कार्य करने के घंटे सुनिश्चित किए जाएंकई सदस्य संस्थानों में चिकित्सकों को लगातार 16 से 30 घंटे का कार्य करना पड़ रहा है जिस संदर्भ में चिकित्सकों को भी अन्य विभागों की तरह ओवरटाइम एलाउंस भी सुनिश्चित करवाया जाए

No Slide Found In Slider.

        हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ ने चिकित्सकों की पोस्ट ग्रेजुएटपॉलिसी में  संशोधन का आग्रह किया था क्योंकि उनका टाइम पीरियड वर्तमान  पॉलिसी के तहत कार्यकाल पूरा करने के बाद शुरू होगा  इस त्रुटिको अभी तक ठीक नहीं किया गया है और कई चिकित्सकों को 4 वर्ष के बाद पीजी करने की अनुमति दी जा रही है जिसे घटाकर 2 वर्ष किया जानाचाहिए नेशनल मेडिकल कमिशन के निर्देशानुसार पीजी पॉलिसी के बॉन्ड को भी हटा दिया जाना चाहिए और अन्य राज्यों के चिकित्सकों को उनके राज्य में सेवा करने का मौका दिया जाना चाहिए।साथ ही  रिक्त पदों परहिमाचल के युवा चिकित्सकों को नियुक्ति प्रदान करने से  उनके परिवारजनोंका भी मनोबल बढ़ेगा

       आज चिकित्सकों का काले बिल्ले लगाते हुए 16 दिन है संघ मरीजों को किसी भी  परेशानी में नही डालना चाहता है यदि सरकार ने हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ को शीघ्र वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो आंदोलन को निसंदेह उग्र किया जाएगा

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close