ब्रेकिंग-न्यूज़

नावर क्षेत्र जाना जाएगा पक्की सड़कों के लिए: शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री ने नक्सेल्टी धारीकुपड़ सड़क एवं पंचायत घर खारला का किया लोकार्पण

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज नावर क्षेत्र में नाल्टीबाऊ-नक्सेल्टी-धारीकुपड़ सड़क का लोकार्पण किया। इस तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य लगभग 70 लाख रुपए से पूर्ण किया गया है।
धराडा पंचायत के धारीकुपड़ में धराडा एवं खारला पंचायत के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नावर क्षेत्र पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान कच्ची सड़कों के लिए जाना जाता है लेकिन आने वाले समय में यह क्षेत्र पक्की सड़कों के लिए जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि बदशाल पुल से खारला सड़क का निर्माण कार्य एक करोड़ रुपए से पूर्ण किया गया है वही पुजारली-कोटि-शराईधार सड़क के निर्माण पर लगभग 82 लाख रुपए की राशि खर्च कर कार्य को पूर्ण किया गया है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि घनासीधार खदराला सड़क का निर्माण कार्य लगभग 9 करोड़ रुपए से किया जा रहा है। नावगा पलोथर सड़क के लिए 11 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार की जा चुकी है इसके अतिरिक्त तमशाल खारला सड़क का निर्माण कार्य 60 लाख रुपए की लागत से 15 जनवरी तक पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भी क्षेत्र की अन्य सड़कों को चरणबद्ध तरीके से सुदृढ़ किया जाएंगा ताकि क्षेत्र के बागवानों को उसका लाभ प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्रदेश को लगभग 2600 करोड़ रुपए की शशि प्राप्त हुई है जिसमे से जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को सर्वाधिक 190 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि से क्षेत्र की कुछ सड़के अवश्य रूप से सुदृढ़ होंगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव के उपरांत क्षेत्र की 66 सड़के पास की गई है जो अपने आप में एक उपलब्धि है।
रोहित ठाकुर ने कहा कि भारी आपदा से प्रदेश को लगभग 12 हजार करोड़ रुपए की क्षति हुई है। वही जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में केवल सड़कों को ही लगभग 123 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। भारी आपदा से क्षेत्र की सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा था। सेब सीजन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व से सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग को पैसे जारी किए गए, जिससे सेब सीजन का सफल निष्पादन संभव हो सका।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
No Slide Found In Slider.
बागवानी बहुल क्षेत्र में सड़कों को सुदृढ करना प्राथमिकता 
रोहित ठाकुर ने कहा कि बागवानी बहुल क्षेत्र में सड़कों को सुदृढ करना हमारी प्राथमिकता है जिसके दृष्टिगत समय-समय पर उचित कदम उठाए जा रहे है। बागवानों को फफूंद नाशक एवं कीटनाशक पर मिलने वाले उपदान को प्रदेश सरकार द्वारा पुनः बहाल किया गया ताकि बागवानों को राहत प्रदान हो सके। इसके अतिरिक्त, जिला में अतिरिक्त सीए स्टोर का निर्माण भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आपदा राहत मैन्युअल में ऐतिहासिक संशोधन किया गया ताकि प्रभावितों को उसका उचित लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि पिछले कल ही मुख्यमंत्री द्वारा ठियोग में आयोजित कार्यक्रम में जिला के पूर्णतः क्षतिग्रस्त एवं आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त भवन मालिकों को प्रथम चरण में लगभग 23 करोड़ रुपए की राशि वितरित की।

शिक्षा मंत्री ने किया पंचायत घर खारला में लोकार्पण
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 33 लाख रुपए की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक केंद्र एवं पंचायत घर खारला का लोकार्पण किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंचायत घर के निर्माण कार्य से यहां की पंचायत के विकास कार्यों को अवश्य रूप से गति प्रदान होगी। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त पंचायत भवन में फर्नीचर के लिए भी लगभग 2 लाख 69 हजार रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है।

शिक्षा मंत्री ने सुनी समस्याएं
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज नावर क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान पंचायत घर खारला एवं ग्राम पंचायत धराड़ा के लोगों की सस्याय सुनी। उन्होंने कहा कि लोगों की सस्याओं का त्वरित समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं के संदर्भ में उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

यह भी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, धराडा पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर, खारला पंचायत प्रधान बलबीर, खारला पंचायत के पूर्व प्रधान सरोज कृपटा, प्यारेलाल चौहान, मंडल उपाध्यक्ष, उपमंडलाधिकारी रोहड़ू सन्नी शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close