ब्रेकिंग-न्यूज़विविध

एक ऐसी नीति बनाई जाएगी जिससे उन्हें रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा हो सकें

No Slide Found In Slider.

कांग्रेस महासचिव विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश में आगामी कांग्रेस की सरकार बनते ही युवाओं के लिये एक ऐसी नीति बनाई जाएगी जिससे उन्हें रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा हो सकें।उन्होंने कहा कि आज बढ़ती बेरोजगारी से युवा हतोत्साहित हो रहें है।उन्होंने कहा कि अब उन्हें ज्यादा हतोत्साहित होने की जरूरत नही है।प्रदेश में जयराम सरकार के चार महीने शेष रह गए है और उसके बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस युवा ब्रिगेड की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस के अग्रणी संगठन युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल एनएसयूआई व कांग्रेस युवा ब्रिगेड बहुत ही मजबूत और सशक्त है।उन्होंने कहा कि इन्ही संगठनों से निकलने वाले हमारे युवा साथी पार्टी को सही दिशा में आगे बढ़ाने में उपयोगी साबित होते है,क्योंकि कांग्रेस एक पार्टी ही नही एक ऐसी विचार धारा है जो बगैर किसी भेदभाव के सभी को एकसाथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज देश बहुत ही विकट स्थिति से गुज़र रहा है।बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी दो ऐसी समस्या बन गई है जिससे देश का आम नागरिक बहुत ही परेशान है। भाजपा की सरकार किसी की आवाज नही सुन रही है। देश के लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस युवा ब्रिगेड का आह्वान किया कि वह कांग्रेस की बेरोजगार यात्रा में शामिल होकर बेरोजगार युवाओं के सारथी बने।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बेरोजगारी व बढ़ती महंगाई पर के खिलाफ लड़ना है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लोगों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये आगे आना है।

विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश की जयराम सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें सेब बागवानों की कोई चिंता नही है।उन्होंने कहा कि सरकार बागवानों के हितों से खिलवाड़ कर रही है।उन्होंने कहा कि बगावानो वे किसानों के साथ भी अन्याय के खिलाफ कांग्रेस निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।

इस अवसर पर प्रदेश काँग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक अनुराग ठाकुर ने कहा कि काँग्रेस सेवा दल प्रदेश काँग्रेस में विधान सभा चुनावों में कंधे से कंधा मिला कर चलेगा और काँग्रेस प्रताशीऔं की जीत सुनिश्चित करेगा इस अवसर पर काँग्रेस सेवा दल युवा ब्रिगड़ शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, धर्मेंदर वर्मा, संजीव गंगता अमित गर्ग, राज डोरजे नेगी ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित युवा ब्रिगड़ के पधाधिकारी एवं अनय कार्यकर्ता उपस्टिथ थे !

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close