विविध

प्रदेश प्रमुखों की एक बैठक 7 दिसम्बर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सुबह 11 बजे बुलाई

No Slide Found In Slider.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों व कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रणी संगठनों के  प्रदेश  प्रमुखों की एक बैठक 7 दिसम्बर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सुबह 11 बजे बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह करेंगी। बैठक में मुख्यमंत्री  ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।
कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने सभी जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों  व अग्रणी संगठनों के प्रमुखों को इस बैठक में आवश्यक तौर पर उपस्थित होने को कहा है।
बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों के अतिरिक्त 11 दिसम्बर को प्रदेश कांग्रेस सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर धर्मशाला में होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर आवश्क दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त पार्टी पदधाधिकीर्यो को इस समारोह के आयोजन के लिए आवश्यक जिम्मेवारियां भी दी जाएगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close