विविध

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डाक्टर अनीता गुप्ता जी ने किया ।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
No Slide Found In Slider.

इस अवसर पर उन्होंने सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की आवश्यकता व उनके उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं व समाज के कार्यों में सामूहिक जिम्मेवारी को अपनाने, एकता एवं अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करने तथा युवाओं को सृजनात्मक और रचनात्मक सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका अदा करने का आह्वान किया। इससे पूर्व एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी व प्रवक्ता श्री बेग राम पॉल तथा श्रीमती शालिनी नामटा ने कार्यक्रम की रूपरेखा सभी प्रशिक्षार्थियों के सामने रखी। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों आशीष, राखी व पूर्ण ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें सर्वप्रथम कक्षा 12वीं की कोमल ने एन एस एस पर आधारित कविता, छात्राओं द्वारा समूह गान कक्षा 12वीं की वंशिका द्वारा एन एस एस के संबंध में संबोधन तथा कक्षा 12वीं की जागृति व रंजू द्वारा लोक नृत्य पेश किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक व एसएमसी अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close