विविध

प्रधानाचार्य की सेवा को जल्द से जल्द नियमित करे सरकार नरेश महाजन

No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश हेडमास्टर ऑफिसर काडर संवर्ग जिला मंडी की एक बैठक का आयोजन होटल आशियाना रेजेंसी सुंदर नगर में ज़िला प्रधान नरेश महाजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें महासचिव ममता चौधरी,वित सचिव योगेश कुमार, मुख्य संरक्षक भाग सिंह, प्रधान महिला विंग मंडी पूनम कोहली, कार्यकारी प्रधान लालमन यादव,वरिष्ठ उप प्रधान शैलिंदर् पटियाल,संयुक्त वित सचिव नानक चंद व मुख्य आयोजन सचिव राकेश कुमार ने शिरकित की सब ने संयुक्त ब्यान में कहा कि हिमाचल प्रदेश में 2017 से आज तक कार्य कर रहे प्रधानाचार्य प्लेसमेंट पर कार्य कर रहे हैं इसलिए 2017 से मई 2023 तक कार्य कर रहे प्रधानाचार्य को सरकार जल्द से जल्द नियमित करे ज़िला प्रधान ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में प्रधानाचार्य के लगभग 200 पद खाली चल रहे हैं इसलिए सरकार मुख्याध्यापकों से प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नति 50:50 कोटे से ही हो इस कोटे से सरकार कोई छेड़ छाड़ न करे और पदोन्नति सूची 2 वर्ष से कम सेवाकाल में छूट देते हुए जल्द जारी करे। संवर्ग के प्रधान ने बताया कि मुख्याध्यापक से प्रधानाचार्य बनने के लिये लंबा इंतज़ार करना पढ़ता है कई साथी तो बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो जाते हैं संवर्ग के प्रधान ने बताया कि पहले मुख्याध्यापक से प्रधानाचार्य का पदोन्नति कोटा 60 था और प्रवक्ता से प्रधानाचार्य का कोटा 40 होता था उसको भी सरकार द्वारा घटाकर 50-50 कर दिया गया जो की मुख्याध्यापक संवर्ग के साथ अन्याय हुआ है। मुख्याध्यापक से प्रधानाचार्य व प्रवक्ता से प्रधानाचार्य का वर्तमान निर्धारित कोटा 50-50 है अगर आज के परिवेश में बात की जाए तो प्रवक्ता से प्रधानाचार्य पदोन्नति का अक्टूबर 2023 तक शेष कोटा 50 बनता है बल्कि कोटे से ज्यादा पदोन्नति हो चुकी है और मुख्याध्यापक से प्रधानाचार्य पदोन्नति का अक्टूबर 2023 तक का कोटा अभी 250 पद शेष हैं इसलिए कोटा और मुख्याध्यापक से प्रधानाचार्य पद की पदोन्नति योग्यता इन दोनों बातों को ध्यान में रखते हुए कहने का अभिप्राय कि भर्ती व पदोन्नति नियमों को ध्यान में रखते हुए ही सरकार पदोन्नति सूची जारी करें। अन्यथा इस सूची को 03 दिसंबर 2023 तक लंबित किया जाए। जिला प्रधान मंडी नरेश महाजन व उनकी कार्यकारिणी सरकार व विभाग से यह मांग करते हैं कि मुख्याध्यापकों से प्रधानाचार्य पद की पदोन्नति के लिए 1 महीने की विशेष छूट प्रदान करते हुए इस सूची को जारी किया जाए तांकि मुख्याध्यापक से प्रधानाचार्य पद के कोटे से कोई छेड़छाड़ ना हो और मुख्याध्यापकों को उनका हक मिल सके अन्यथा इस सूची को 03 दिसंबर 2023 के बाद जारी किया जाए तांकि मुख्याध्यापक व प्रवक्ता दोनों वर्ग अपने-अपने कोटे के अनुरूप ही पदोन्नति पा सकें।संवर्ग के प्रधान ने उप शिक्षा निदेशक व संयुक्त निदेशक के खाली चल रहे पदों पर सरकार जल्द से जल्द पदोन्नति करे तथा बिना आहारण और वितरण शक्तिओं के पद पर कार्यरत मुख्याध्यापकों को भी सरकार प्रशाशनिक भत्ता भी ज़रूर दे।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close