विशेषशिक्षा

बड़ी खबर: अब 6 घंटे से अधिक नहीं खुले रहेंगे स्कूल :वीरेंद्र चौहान 

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा है कि विभाग के द्वारा जो एक आदेश जारी किया गया था जिसमें स्कूलों को 1 घंटे अतिरिक्त समय तक खुला रखना और बच्चों के टाइम टेबल में उसे जोड़ने के आदेश पूरे प्रदेश के स्कूलों को जारी कर दिए गए थे।

ashb advt_page-0001

No Slide Found In Slider.

उसको लेकर लगातार दो दिन तक हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ का शिष्ट मंडल प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में निदेशालय में निदेशक महोदय से वार्तालाप करता रहा और इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी कर नए आदेश जारी करने का आग्रह किया चौहान ने कहा कि हमने विभाग के समक्ष यह बात कही की समय सारणी में किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने का कोई भी मतलब नहीं है वैसे भी सर्दियों के समय में स्कूलों के वर्किंग अवर्स को बढ़ाना अपने आप में ठीक नहीं है बच्चे दूर दूर से स्कूलों में आते हैं और जल्दी अंधेरा होने के कारण स्कूल से बच्चों को आने और जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है इसके लिए ना तो शिक्षक तैयार है और ना ही बच्चे और अभिभावक इसमें सहज महसूस कर रहे थे इसलिए हम चाहते हैं कि मुख्य अध्यापक और प्रधानाचार्य स्कूलों में अपने हिसाब से जीरो पीरियड या ब्रेक पीरियड को मिलाकर बीच में बच्चों के जो पाठ्यक्रम का नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करें जिस पर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक ने हमारी बात को मानते हुए स्कूल प्रमुख के ऊपर यह बात छोड़ दी है कि वह वेदर कंडीशन और अन्य लोकल कंडीशंस को देखते हुए ही प्रभावित हुए बच्चों के पढ़ाई को सुनिश्चित करें जिसके आदेश आज दोबारा से विभाग ने जारी कर दिए हैं शिष्ट मंडल में ताराचंद शर्मा और राज्य कार्यकारिणी के सदस्य शामिल थे हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक घनश्याम चंद का आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने शिक्षक और बच्चों के हित में हमारी मांग को मानकर जो आदेश पुन संशोधित कर जारी किए

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close