विविध

मुख्यमंत्री  से महासंघ के साथ संयुक्त समन्वय समिति की बैठक बुलाने का आग्रह

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में  1 लाख रुपए का चैक भेंट किया

No Slide Found In Slider.

 

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की नव गठित कार्यकारणी प्रदेशाध्यक्ष  प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में  मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश  सुखविंदर सिंह सुक्खू  से विधानसभा सत्र के दौरान शिमला में मिले।

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में  1 लाख रुपए का चैक भेंट किया, इस आपदा के समय में ऐसे पुनीत कार्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री  ने हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का आभार व्यक्त किया।

प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने  मुख्यमंत्री  को अवगत करवाया की अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूरे हिमाचल में ब्लॉक स्तर, जिला स्तर व प्रदेश स्तरीय चुनाव सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गए, साथ ही  मुख्यमंत्री  से महासंघ के साथ संयुक्त समन्वय समिति की बैठक बुलाने का आग्रह किया गया। जिसपर माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने आश्वासन दिया की शीघ्र कर्मचारियों के साथ बैठक की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

इस उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश कार्यकारणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरव वैद व दर्शोक ठाकुर, महामंत्री भरत शर्मा, मुख्य संरक्षक एम आर वर्मा, मुख्य सलाहकार शमशेर सिंह ठाकुर, मुख्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा व नव नियुक्त कार्यकारणी के अन्य पदाधिकारी व जिला कांगड़ा के अध्यक्ष रजिंदर मन्हास, जिला मंडी के अध्यक्ष लेख राज, सोलन के अध्यक्ष मनदीप ठाकुर, बिलासपुर के अध्यक्ष धर्म सिंह ठाकुर, जिला किन्नौर के अध्यक्ष बलदेव बिष्ट, हमीरपुर के अध्यक्ष जिला शिमला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण मेहता, सभी जिला व ब्लॉकों के प्रधान, महासचिव उनके की कार्यकारणी के पदाधिकारी व विभागीय एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close