विविध

26 जुलाई को रेडक्रॉस भवन शिमला में लगाया जाएगा रक्तदान शिविर

No Slide Found In Slider.

 

हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस एवं नियंत्रक संचार लेखा, संचार विभाग, भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान से 26 जुलाई 2023 को राज्य रेडक्रॉस, रेडक्रॉस भवन, बार्नेस कोर्ट शिमला-2 में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का प्रातः 11 बजे आयोजन किया जा रहा है जिसमें श्री राजेश शर्मा, (आई.ए.एस.), सचिव राज्यपाल एवं महासचिव राज्य रेडक्रॉस मुख्य अतिथि होंगे।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

इस रक्तदान शिविर की अध्यक्षता श्रीमती शिल्पी सिन्हा (आई.पी एंड टी. ए.एफ.एस.). नियंत्रक संचार लेखा, हिमाचल प्रदेश करेंगी।

श्री मयंक नेगी, उप नियंत्रक संचार लेखा, हिमाचल प्रदेश ने अवगत करवाया कि नियंत्रक संचार लेखा, हिमाचल प्रदेश शिमला के कर्मचारी आजादी के अमृत महोत्सव एवं कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में रक्तदान करेंगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close