विविध

बाल विकास परियोजना बसन्तपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

No Slide Found In Slider.

 

बाल विकास परियोजना अधिकारी बसन्तपुर, सुन्नी हरीश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना बसन्तपुर के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र करोरी स्थित पंजोल वजीरा, पनिहाना, बझोल, फ़रीडा, मटेओग, तरौर, कटूडू, कडेची, जुब्बड़, धार, कार्यालटू, ओडडू कोट, डायला, झोलो, सेवांग, बगैन, मुंगना तथा सुन्नी-1 में आंगनबाड़ी सहायिका तथा पनेहल आंगनवाड़ी केंद्र हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। आवेदक महिला की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्रों के सर्वेक्षण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने आवेदन सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों सहित 04 अगस्त, 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, बसन्तपुर (सुन्नी) के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 13 अगस्त, 2026 को प्रातः 11:00 बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय, सुन्नी में उप-मण्डलाधिकारी (ना.) सुन्नी की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया है।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close