विविध

शिक्षा मंत्री ने कोटखाई में खंड विकास अधिकारी कार्यालय का किया शिलान्यास, स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि 

No Slide Found In Slider.

 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल में 2 करोड़ 39 लाख से निर्मित होने वाले खंड विकास अधिकारी कार्यालय का शिलान्यास किया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

इसके उपरांत उन्होंने विश्राम गृह कोटखाई में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और राज्य के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।

शिक्षा मंत्री ने विश्राम गृह में जन समस्याएं भी सुनी और उनके त्वरित समाधान के लिए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

बाग डोमेहर ग्राम पंचायत में माता दुर्गा मंदिर में बनाने वाले लंगर भवन का किया भूमि पूजन

 

कहा…. वर्तमान प्रदेश सरकार क्षेत्रवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर विकास को देगी प्राथमिकता, सुनिश्चित करेगी जनकल्याण

रोहित ठाकुर ने बाग डोमेहर ग्राम पंचायत में माता दुर्गा मंदिर में 2 करोड़ 50 लाख रुपए से निर्मित होने वाले लंगर भवन का भूमि पूजन किया और युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वह देव संस्कृति से प्रेरणा लें और अपने भविष्य को बेहतर बनाएं।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में बाथू-थरोला सड़क के लिए 20 करोड़ रूपए की डीपीआर स्वीकृत की गई है और जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में संपर्क मार्गों को सुदृढ़ किया जाएगा ताकि किसानों को विपणन की समस्या उत्पन्न न हो।

उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनी और लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया और दोहराया कि हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए वर्तमान राज्य सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया की वर्तमान प्रदेश सरकार क्षेत्रवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर विकास को प्राथमिकता देगी और जनकल्याण सुनिश्चित करेगी।

 

इस अवसर पर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लाइक राम ओस्टा, उपमंडल दण्डाधिकारी राजीव सांख्यान, खंड विकास अधिकारी करण सिंह, पार्टी के पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close