विविध

रोहड़ू और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों की नौ नई पंचायतों को पंचायत भवन निर्माण के लिए 20-20 लाख रुपये

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और राज्य भाजपा आईटी सेल के प्रभारी चेतन बरागटा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां भेंट की। उन्होंने हाल ही मेें क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न कार्यालय खोलने की घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।  

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए जुब्बल और कोटखाई में दो उपमंडल कार्यालय (नागरिक) खोले गए हैं। यह अपने आप में ऐतिहासिक है कि एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन में दो उपमंडल कार्यालय खोलने की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि इससे न केवल लोगों के समय और धन की बचत होगी बल्कि उनकी शिकायतों का शीघ्र निवारण भी हो सकेगा।

 

जय राम ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के लोगों की मांग पर कोटखाई में खंड विकास कार्यालय और कलबोग में उप तहसील खोले जा रहे हैं ताकि क्षेत्र के लोगों के विकास और प्रशासनिक कार्यों को उनके घर-द्वार के निकट जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि रोहड़ू और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों की नौ नई पंचायतों को पंचायत भवन निर्माण के लिए 20-20 लाख रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के टिक्कर में अग्निशमन उप-केंद्र्र भी स्थापित किया जा रहा है।

No Slide Found In Slider.

 

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने जुब्बल और कोटखाई क्षेत्रों के लोगों की मांगों को हमेशा प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है।

 

 मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह जुब्बल कोटखाई क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए हमेशा प्रयासरत रहे और इस क्षेत्र मे दो एसडीएम कार्यालय, बीडीओ और निर्वाचन क्षेत्र में अन्य कार्यालयों के खुलने से उनका सपना साकार होगा।

 

मुख्यमंत्री ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लोगों से आगामी उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को अपना समर्थन देने का आग्रह किया ताकि क्षेत्र में विकास की गति को निर्बाध रूप से जारी रखा जा सके।

 

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने क्षेत्र के लोगों की मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

प्रदेश भाजपा आईटी सेल के प्रभारी चेतन बरागटा ने मुख्यमंत्री का जुब्बल एवं कोटखाई में दो एसडीएम कार्यालय, कोटखाई में बीडीओ कार्यालय, कलबोग में उप तहसील और टिक्कर में अग्निशमन उप-केंद्र्र के अलावा क्षेत्र में अन्य कार्यालय खोलने की घोषणाओं के लिए धन्यवाद दिया।

 

एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा, जुब्ब्ल-कोटखाई भाजपा मण्डल के अध्यक्ष गोपाल जबैईक, मण्डल के विभिन्न पदाधिकारी, प्रधान, उप-प्रधान और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।  

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close