विविध

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कर्मचारियों के लिए दो बड़ी घोषणाएं “राइडर खत्म हो जाएगा”

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से पीटरहॉफ में आयोजित मुख्यमंत्री सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों के लिए दो बड़ी घोषणाएं की है

No Slide Found In Slider.

 

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घोषणा की है कि सभी सरकारी विभागों में 3 जनवरी को दो साल पूरे कर चुके अनुबंध कर्मचारियो़ को उच्च वेतनमान मिलेगा।इसके साथ ही राइडर खत्म हो जाएगा।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

इसके अलावा सभी विभागों में लगे JOA-IT को भी दो साल पूरे होने पर लिपिक का उच्च वेतनमान दिया जाएगा।

हिमाचल शिक्षक महासंघ के मुताबिक ये दोनों घोषणाएं होते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  के नारे गूंजने लगे, कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हमारी राइडर को खत्म करने की मांग पूरी हुई है।

महासंघ के मुताबिक…

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

आज का दिन प्रदेश कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ा दिन है ख़ुशी का दिन है।हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय शंकर जी, संगठन मंत्री विनोद सूद, उपाध्यक्ष डॉ आर के मारकण्डे, तीर्था नन्द,ललीता, सहित प्रदेश के सभी जिलों के प्रधान, महामंत्री, कार्यकारिणी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि ऐसा आज तक नही हुआ कि जो कर्मचारियों ने मांगा, वह सब उनको मिल गया हो। मुख्यमंत्री ने बहुत बड़ा दिल दिखाते हुए कर्मचारियों की हर मांग मानी है। राइडर पूर्व सरकार ने कर्मचारियों पर लगाया था। इसको भी जय राम सरकार को हटाना पड़ा। हैरानी की बात है कुछ लोग पूर्व सरकार के नेताओं के कहने पर सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। आज के फैसले से प्रदेश के सभी कर्मचारियों को लाभ होगा और कर्मचारी जय राम ठाकुर के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े रहेंगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close