विविध

मोदी सरकार ने महामारी के समय 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन वितरित करने का काम किया : सौदान

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

 

बिलासपुर, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा की देवभूमि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की शिवालिक पर्वत पर स्थित, माँ भगवती के 51 शक्तिपीठों में से एक नयना देवी मंदिर में दर्शन-पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

यहां माता सती के नयन गिरे थे।

 

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रहे। इस सरकार ने महामारी के समय 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन वितरित करने का काम किया, पूरे यूरोप की जनसंख्या से अधिक लोगों को सहायता दी।

No Slide Found In Slider.

केंद्र की मोदी सरकार ने विश्व के सबसे बड़े स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम आयुष्मान भारत से गरीबों की सेवा की 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की। 930 से अधिक जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाइयां जनता को उपलब्ध करवाई। खाद की कीमत नहीं बढ़ने दी और पर्याप्त मात्रा में खाद किसानों को उपलब्ध करवाई, वह भी समय पर।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सामाजिक न्याय तुष्टीकरण नहीं, सशक्तिकरण के वाक्य को स्मरण कर काम किया। उच्च शिक्षा में 10% ईडब्ल्यूएस कोटा लागू किया, अब आर्थिक आधार पर भी आरक्षण दिया जाएगा। राज्य पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम केंद्र की मोदी सरकार ने किया, पिछड़ों के सशक्तिकरण के लिए यह फैसला मील का पत्थर साबित हुआ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close