विविध

निगम के कार्यालय में रिक्त पदों को भरे सरकार

मुख्यमंत्री ने मंडी जिला में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की

No Slide Found In Slider.

 

 

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज परिधी गृह मंडी में नगर निगम मंडी की महापौर, उप-महापौर और पार्षदों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नगर निगम की महापौर दीपाली जैसवाल द्वारा निगम के कार्यालय में रिक्त पदों को भरने के बारे में दिए गए प्रस्ताव पर चर्चा की तथा उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

 

 इस अवसर पर नगर निगम के नव मनोनीत पार्षदों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में विकास योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के बारे में चर्चा की तथा विभिन्न दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न विकासात्मक कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।

 

उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं तथा अधिकारियों को उनके त्वरित निपटारे के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

 

बैठक में विधायक विनोद कुमार व इंद्र सिंह गांधी, जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close