विविध

उपायुक्त ने ठियोग में लिए एनएच 05 के धंसे हिस्से का लिया जायजा, अधिकारियों को जल्द दुरुस्त करने के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

 

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज ठियोग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 05 के धंसे हिस्से का जायजा लिया और अधिकारीयों को उसे जल्द दुरुस्त कर बहाल करने के निर्देश दिए।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

उन्होंने कहा कि एनएच 05 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग है जो शिमला जिला को किन्नौर जिला तथा लाहौल स्पीति के काजा से जोड़ता है। इसके अतिरिक्त, यह राष्ट्रीय राजमार्ग शिमला के रोहडू और अन्य उपमंडलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को एनएच 05 को पूरी एहतियात बरतते हुए बिना किसी नुकसान के ढंगा लगाकर मार्ग को आम लोगों के लिए जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उपमण्डल दण्डाधिकारी ठियोग मुकेश शर्मा, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के उपमंडल अधिकारी कनव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close