शिक्षा

सुखद: छोग टाली विद्यालय की दीक्षा 96%अंको के साथ प्रथम 

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

 जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली के 10वी कक्षा का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा । सभी 16 विद्यार्थियो ने प्रथम श्रेणी में यह परीक्षा उत्तीर्ण की ।परीक्षा प्रभारी एकता धीमान प्रवक्ता ने कहा कि इस विद्यालय के 16 विद्यार्थियों दसवी कक्षा की परीक्षा दी थी जिसमें से सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

कुमारी दिशा 672 अंक लेकर प्रथम स्थान पर , सिमरन सुपुत्री हेमंत देव 585 अंक के साथ द्वितीय तथा हिमानी 578 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही । विद्यालय के कार्य कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि यह परीक्षा परिणाम सभी विद्यार्थियो व शिक्षक सुरेश ठाकुर, राजू राम शर्मा, अल्का भलेइक, ललिता चौहान, बरिक्षा कपूर , राम लाल सूर्या दलीप सिंह व राम लाल ठाकुर आदि की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है गौरतलब है कि छोग टाली विद्यालय का 10+2 कक्षा का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। कार्यकारी प्रधानाचार्य ने आशा व्यक्त की कि आगामी वर्षों में परीक्षा परिणाम को और बेहतर किया जाएगा । विद्यालय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देशराज ठाकुर ने संपूर्ण विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ इस विद्यालय के विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिताओ एवं विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिताओं में भी अपना लोहा मनवा चुके हैं

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close